​​​​​​​शारीरिक संबंध के बाद ‘कुंडली मिसमैच’ का

blog-img

​​​​​​​शारीरिक संबंध के बाद ‘कुंडली मिसमैच’ का
बहाना? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की कि अगर किसी पुरुष ने महिला से शारीरिक संबंध और विवाह का भरोसा लिया, लेकिन बाद में केवल कुंडली न मिलने का कारण बताकर शादी तोड़ दी तो यह धोखे या झूठे विवाह वादे के तहत शारीरिक संबंध बनाना माना जा सकता है। 

रेप केस से जुड़े मामले पर सुनवाई 

इस टिप्पणी को जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा की एकलपीठ ने उस समय दी जब उन्होंने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और विशेष धोखे/झूठे विवाह वादे से जुड़ी बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज एक बलात्कार मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। यह जानकारी बार एंड बेंच की रिपोर्ट पर आधारित है। 

कोर्ट ने क्या कहा? 

जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति पहले शादी का आश्वासन देता है और बाद में कुंडली न मिलने के कारण शादी से इनकार करता है, तो यह व्यवहार उस वादे और भरोसे पर सवाल उठाता है। ऐसे मामलों में यह कृत्य धोखे या झूठे वैवाहिक वादे के तहत शारीरिक संबंध बनाने जैसा माना जा सकता है, जो बीएनएस की धारा 69 के अंतर्गत आता है। ऐसे व्यवहार से यह स्पष्ट होता है कि पुरुष द्वारा किया गया अश्वासन वास्तविक नहीं था। 

महिला ने क्या लगाए आरोप?

शिकायतकर्ता महिला की अदालत में दलील थी कि आरोपी ने उससे लंबे समय तक रिश्ता रखा और बार-बार शादी का वादा किया। इसी भरोसे उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने सिर्फ कुंडली न मिलने का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि उसने एक बार अपनी शिकायत वापस ली थी, जब आरोपी और उसके परिवार ने फिर से शादी का वादा दोहराया था। 

 चैट से सामने आई सच्चाई

जस्टिस शर्मा ने ध्यान दिलाया कि आरोपी ने महिला को WhatsApp पर भेजी गई चैट में यह आश्वासन दिया था कि उनकी कुंडली मेल खा रही है और शादी में कोई बाधा नहीं है। चैट में कथित रूप से लिखा था 'कल ही शादी कर रहे हैं हम।' इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि कुंडली मेल नहीं खाती थी, तो इस मुद्दे को शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही सुलझा लिया जाना चाहिए था।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया