गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की

blog-img

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

मध्यप्रदेश के हरदोली गांव की भगवती देवी ने गरीबी और सीमित साधनों के बीच अपनी मेहनत और हिम्मत से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरक कहानी लिखी। पहले वे बकरी पालन और छोटे कामों से जीवन चलाती थीं, लेकिन अब ट्रैक्टर व्यवसाय से उनकी आय कई गुना बढ़ चुकी है।

SHG से मिली नई दिशा

2018 में भगवती देवी ने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत ‘विकास स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने का फैसला किया। इस कदम ने उनके जीवन का बड़ा मोड़ लिया। शुरुआत में उन्होंने बचत करना सीखा, आर्थिक प्रबंधन की समझ विकसित की और छोटे स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी पाई। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और बदलाव की शुरुआत हुई।

छोटे कदम, बड़ी शुरुआत

भगवती देवी ने छोटी शुरुआत करते हुए बकरी पालन और खेती शुरू की। इसके लिए उन्होंने थोड़ा-थोड़ा कर्ज लिया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस मदद ने उन्हें आगे बढ़ने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़िए ...

प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और जैविक खेती से बदली तकदीर

भाविनी झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ मछली पालन में बनाई पहचान

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ जैविक खेती से कमा रहीं लाखों

 

जीवन बदलने वाला फैसला

भगवती देवी को NRLM और अन्य सरकारी योजनाओं से कुल 1.12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने इसे समझदारी से निवेश कर ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर से उन्होंने अपने गांव में किसानों के लिए जुताई, बुवाई और खेती संबंधी सेवाएं  जारी कीं। इस कदम ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 

आय में जबरदस्त बढ़ोतरी

ट्रैक्टर व्यवसाय शुरू करने के बाद उनकी मासिक आय करीब 12,000 रुपये तक पहुंच गई। बकरी पालन और खेती से अतिरिक्त आमदनी भी होने लगी। पहले परिवार की कुल आय लगभग 5,000 रुपये प्रति माह थी, जो अब 20,000 रुपये से अधिक हो गई है।

आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई पहचान 

आज भगवती देवी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही हैं और परिवार की जरूरतों को सम्मान के साथ पूरा कर रही हैं। गांव में उनकी पहचान सफल महिला उद्यमी के रूप में बन चुकी है। उनकी कहानी ने अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है, और कई महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : किसान इंडिया डॉट इन 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...