मैनिट की  प्रोफेसर फौज़िया हक़ विश्व के

blog-img

मैनिट की  प्रोफेसर फौज़िया हक़ विश्व के
प्रभावशाली 2% वैज्ञानिकों में शामिल

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) भोपाल की एसोसिएट प्रोफेसर फौजिया जे. हक़ ने एक बार फिर शहर और संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्हें लगातार छठी बार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कॉरपस मैगजीन में जारी दुनिया के शीर्ष 2% सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान न केवल मैनिट बल्कि पूरे भोपाल के लिए गर्व का विषय है। 20 साल से मैनिट के फिजिक्स विभाग में पढ़ाने और रिसर्च से जुड़ी प्रो. हक़ का काम नैनोटेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। उन्हें 'ऑप्टिकल गैस सेंसर' पर पेटेंट मिल चुका है। यही नहीं, उन्होंने अपने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर सोयाबीन अपशिष्ट से खास रूफ पैनल भी विकसित किया है। यह पैनल वाटर-रेसिस्टेंट है और धूप-बारिश से खराब नहीं होता। सिलिकॉन, कार्बन नैनो और पॉलिमर से बने इस पैनल की खपरैल जैसी बनावट ग्रामीण-शहरी दोनों इलाकों में उपयोगी हो सकती है। 

प्रो. हक़ नैनोटेक्नोलॉजी को' जादुई मटेरियल' मानती हैं। उनका कहना है कि जब सोना, चांदी या तांबे जैसे तत्व नैनोस्तर पर आते हैं तो उनकी खूबियां बिल्कुल बदल जाती हैं। इसी रहस्य को समझकर वे समाज और उद्योग के लिए नए समाधान तलाश रही हैं। फिलहाल उनकी पीएचडी स्कॉलर्स की टीम यूवी रेडिएशन ब्लॉकिंग तकनीक पर काम कर रही है, जिसके पेटेंट की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अपने रिसर्च और इनोवेशन के जरिए प्रो. फौजिया यह साबित कर रही हैं कि भोपाल से भी विज्ञान की दुनिया में वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है। 

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व