अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

blog-img

अर्हमना तनवीर : ओलंपिक की ओर बढ़ती निशानेबाज़

प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की फेहरिस्त में एक नया और तेजी से उभरता नाम है अर्हमना तनवीर। महज 20 वर्ष की उम्र में अपनी सटीक निशानेबाजी से उन्होंने न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सशक्त पहचान बना ली है। अर्हमना ने वर्ष 2023 में शूटिंग खेल की शुरुआत की और बहुत कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

अर्हमना ने 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन जैसे कठिन इवेंट्स में अपनी मजबूत पकड़ स्थापित की है। कोच ऋषि सोनी के मार्गदर्शन में उन्होंने अब तक तीन राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर वे इंडिया टीम ट्रायल (ग्रुप-बी) के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही हैं। 

अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर भी अर्हमना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वे अब तक तीन बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। इसके अलावा, डीजी एनसीसी शूटिंग टीम (भारत) का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टोरेट शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर की 17 डायरेक्टोरेट्स के बीच कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रशंसा पदक और 50 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं, राज्यपाल द्वारा भी उन्हें प्रशंसा पदक प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2024 में अर्हमना को ‘ओवरऑल ऑलराउंडर गर्ल्स अवॉर्ड’ से नवाजा गया, जो शिक्षा, खेल और एनसीसी क्षेत्रों में उनके समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। 

वर्तमान में अर्हमना इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन से बीए साइकोलॉजी (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। इन दिनों वे इसी माह पुणे में आयोजित होने वाले इंडिया टीम ट्रायल्स की तैयारियों में जुटी हुई हैं। अर्हमना का लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा फहराना है। उनका संघर्ष, समर्पण और अनुशासन प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : नवदुनिया

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और
न्यूज़

प्रमिला सायदाम - मुर्गी पालन और , जैविक खेती से बदली तकदीर

बड़वानी की प्रमिला  बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना
न्यूज़

कबाड़ से कला और रोजगार की मिसाल बनी सीधी की बीना

बिना किसी औपचारिक शिक्षा के, उन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी
न्यूज़

भाविनी  झा : मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी , छोड़ मछली पालन में बनाई पहचान

बिना अनुभव के शुरू किया मछली पालन, तकनीक और ट्रेनिंग से मिली सफलता’

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा
न्यूज़

व्हीलचेयर पर जीता सोना,  अब भारत  के लिए खेलेगी विशाखा

पैर साथ नहीं देते, पर हौसले बुलंद: नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, अब मलेशिया में भारत का करेंगी प्रतिनिधित...

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी
न्यूज़

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी , छोड़ जैविक खेती से कमा रहीं लाखों

राधा उज्जैन विकासखंड की पहली महिला ड्रोन पायलट हैं। वे पिछले दो वर्षों से ड्रोन के माध्यम से किसानों की फसलों में दवा और...

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर
न्यूज़

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर , आकांक्षा ने फहराया तिरंगा

ऑक्सीजन की कमी और भीषण ठंड में भी नहीं मानी हार