नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से

blog-img

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की साइंस छात्राओं ने नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट का अनोखा नवाचार किया है। टीम ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाने पीने की चीजों के लिए नेचुरल उत्पाद तैयार किए हैं। इन प्रोडक्ट में एयर फ्रेशनर, साबुन, कीटनाशक, गुलाब जल और फैब्रिक सॉफ्टनर शामिल हैं। इन उत्पादों की एफटीआईआर जांच में सुरक्षा और गुणवत्ता को प्रमाणित किया गया।हर्बल प्रोडक्ट बनाने

वाली छात्राएं अलीभा जेना, ऐश्वर्या सोलंकी, पायल परमार, श्रुति यादव और तान्या विश्वास हैं। गेस्ट फैकल्टी में डॉ. कोमल शर्मा, डॉ. दर्शना मेहता, डॉ. जयश्री जाधम और रिसर्च स्कॉलर सारिका कानुनगो शामिल हैं।

• टीम ने ज्वार, बाजरा, रागी और मोरधन से हेल्दी और पोषण युक्त मीलेट्स कूकीज बनाई। यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री, इम्युनिटी बूस्टर और कीमत भी कम हैं।

• नीम के पत्तों से तैयार हर्बल कीटनाशक किसानों और घर के उपयोग के लिए सुरक्षित है। हर्बल एयर फ्रेशनर में एलोवेरा एसेंशियल ऑयल और सिट्रिक एसिड का उपयोग किया गया है।

• छात्राओं ने हर्बल गुलाब जल और नेचुरल साबुन भी विकसित किया है, जो स्किन फ्रेंडली और पिंपल्स व एलर्जी से बचाने वाला है।

• टीम ने विश्वविद्यालय में आयोजित एग्जीबिशन में प्रोडक्ट प्रदर्शित किया और अब ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग की योजना बना रही है।

इस नवाचार के लिए छात्राओं ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमा शर्मा और डॉ. अंशुमाला वानी का श्रेय दिया। कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज ने युवाओं में स्वरोजगार, नवाचार और स्टार्टअप के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : ईटीवी भारत

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...