मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों

blog-img

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

मध्य प्रदेश के रीवा से ममता और मानवता की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां एक महिला सैकड़ों बच्चों के लिए मां बनकर उनका जीवन संवार रही हैं। खून का रिश्ता न होने के बावजूद, वे अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश कर नई जिंदगी दे रही हैं। ‘मां यशोदा’ की तरह उन्होंने बच्चों से इतना जुड़ाव बना लिया है कि अब बच्चे उन्हें अपने ही मानते हैं।

ममता नरेंद्र सिंह का योगदान

उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य ममता नरेंद्र सिंह ने आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था। पूर्व कलेक्टर राहुल जैन से प्रेरणा लेकर वे जिले की मुख्य अटल बाल पालक बनीं। ममता सिंह अपने खर्चे पर हर वर्ष 11 कुपोषित बच्चों की परवरिश कर रही हैं। उनकी मातृत्व सेवा को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मान पत्र से नवाजा।

ये भी पढ़िए ...

400 से ज्यादा बच्चों का सहारा बनी उज्जैन की ‘मां’ कांता गोयल

एम वाय अस्पताल में बेसहारा रोगियों की माँ बनीं सीमा

वंचित बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रहीं नेहा ममतानी

सैकड़ों दिव्यांग बच्चों की उम्मीद बनीं दीप्ति पटवा

 

ममता कहती हैं, “कुपोषित बच्चों की परवरिश ने मेरे अंदर की मां और नारी को सुकून दिया और सही मायनों में इंसान बनने में मदद की। गरीब और असहाय बच्चों के लिए जो संतुष्टि मिलती है वह किसी और कार्य में नहीं मिलती।”

कैसे बनी सैकड़ों बच्चों की मां 

ममता बताती हैं कि जब बच्चे कुपोषण से मुक्त होकर सामान्य जीवन जीने लगते हैं, तब अपार खुशी होती है। उन्होंने पहली बार 47 बच्चों को गोद लिया और उनके लिए खेल खिलौने, मच्छरदानी और संतुलित आहार की व्यवस्था की। अब वे पांच बच्चों की नियमित परवरिश कर रही हैं और उनके स्वास्थ्य, आहार और शिक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। 

बच्चों के स्वास्थ्य और आहार का ख्याल

ममता कहती हैं, “आपकी थोड़ी मदद से किसी बच्चे को नया जीवन मिल जाए, इससे बड़ा कार्य और क्या हो सकता है। मैं बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर उनके खाने-पीने तक का पूरा ख्याल रखती हूं। गोद न लिए बच्चों के माता-पिता को भी जागरूक करती हूं और मदद करती हूं।”

सामाजिक सेवा से मिली संतुष्टि

ममता का कहना है कि बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें स्वस्थ जीवन देना उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है। अपनी बेटी के बाहर पढ़ाई करने जाने के बाद उनका अकेलापन खत्म हो गया और ये बच्चे उन्हें अम्मा या मैया कहकर बुलाते हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : न्यूज़ 18 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...