राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

blog-img

राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप : डॉ. कविता ने जीता रजत

हिरदाराम नगर (बैरागढ़/भोपाल)।  सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ बाल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता गुप्ता ने हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। डॉ. कविता को इस प्रतियोगिता के लिए कोच देवेन्द्र नाहर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। देवेन्द्र नाहर विगत 20 वर्षों से उन्हें निरंतर मार्गदर्शन देते आ रहे हैं। डॉ. कविता ने फिटनेस 365 जिम में नियमित अभ्यास किया, जिसकी संचालक हुजैफा कुरैशी एवं सोनम धीर कुरैशी हैं।

 ये भी पढ़िए ......

नेचुरल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में डॉ. कविता ने जीते 4 मेडल

उल्लेखनीय है कि डॉ. कविता इससे पूर्व दो वर्ष पहले मुंबई में आयोजित नेचुरल नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। पेशे से नेत्र रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद खेल और फिटनेस के प्रति उनकी गहरी रुचि उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाती है। शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए डॉ. कविता प्रतिदिन सुबह 4 बजे भोपाल से आष्टा तक साइकलिंग कर वापस लौटती हैं। उनकी इस उपलब्धि में उनके पति डॉ. दीपेश गुप्ता, बच्चों तथा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय प्रबंधन का विशेष योगदान रहा है। डॉ. दीपेश गुप्ता राजधानी के हमीदिया अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

इस उपलब्धि पर जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी, सेवा सदन के ट्रस्टी सुरेश आवतरामानी, डायरेक्टर डॉ. प्रेरणा उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. कविता गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज
न्यूज़

रतलाम की दीपांशी छत्तीसगढ़ में बनेगी जज

14 घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पहले ही प्रयास में शानदार सफलता 12वीं रैंक से रचा इतिहास

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी
न्यूज़

इंडियन विमेंस लीग में रायसेन का प्रतिनिधित्व करेंगी खुशी

परिवार की आर्थिक परिस्थितियों और रोज़ी-रोटी की चुनौतियों के बावजूद खुशी ने मेहनत और लगन से अपना सफर तय किया

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में
न्यूज़

भोपाल की नुपूर ने अर्बन डिजाइन में , भारतीय पहचान को दी वैश्विक पहचान

 नुपूर का मानना है कि अर्बन डिजाइन का उद्देश्य केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना नहीं, बल्कि स्थानीय मूल्यों, परंपराओं औ...

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो
न्यूज़

विश्व पटल पर छाईं ग्वालियर की दो , बेटियां एआई में आस्था, मैराथन में शची

आस्था जैन ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहीं दूसरी ओर शची पाठक का चयन जापान में आयोजित...

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026
न्यूज़

उत्तर अमेरिका के AI-4 कॉन्फ्रेंस 2026 , में वक्ता होंगी इंदौर की उदिता

जनरेटिव एआई इवैल्यूएशन पर रखेंगी विचार

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5
न्यूज़

इंदौर की पल्लवी ने खड़ा किया 5 , करोड़ का केमिकल-फ्री डेयरी कारोबार

कैंसर से सास के निधन से बदली ज़िंदगी-अपने व्यक्तिगत नुकसान को समाज के लिए मिशन में बदल दिया।