झारखंड हाईकोर्ट : छोटे-मोटे मतभेद

blog-img

 झारखंड हाईकोर्ट : छोटे-मोटे मतभेद
तलाक का आधार नहीं हो सकते

झारखंड हाईकोर्ट ने पारिवारिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में पत्नी की अपील स्वीकार करते हुए फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरायकेला-खरसावां फैमिली कोर्ट के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि छोटे-मोटे मतभेद तलाक का आधार नहीं हो सकते। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि विवाह स्वीकार्यता, समायोजन और सहनशीलता पर आधारित संस्था है। फैमिली कोर्ट ने पत्नी के बयानों और सुलह की इच्छा को नजरअंदाज कर गंभीर त्रुटि की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि मानसिक क्रूरता साबित करने के लिए लगातार और गंभीर प्रकृति के व्यवहार का ठोस प्रमाण होना आवश्यक है। 

ये भी पढ़िए...

सुप्रीम कोर्ट : आपसी सहमति से तलाक के समझौते से पीछे हटना आसान नहीं

 

सामान्य वैवाहिक झगड़े, मामूली मतभेद या पारिवारिक खटपट को क्रूरता नहीं माना जा सकता। ऐसे कारणों के आधार पर तलाक देना कानून की भावना के विपरीत है। हाईकोर्ट ने यह भी पाया कि पत्नी द्वारा पति पर लगाए गए उत्पीड़न और क्रूरता के आरोप क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान भी कायम रहे। इसके बावजूद फैमिली कोर्ट ने इन तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया था, जो न्यायिक दृष्टि से उचित नहीं था। फैमिली कोर्ट के आदेश को बताया 'विकृत' खंडपीठ ने फैमिली कोर्ट के फैसले को 'पर्वर्टेड' यानी विकृत करार देते हुए कहा कि आदेश तथ्यों और साक्ष्यों के सही मूल्यांकन के बिना पारित किया गया था। इसी आधार पर तलाक के आदेश को निरस्त कर विवाह को बहाल माना गया है। क्या था पूरा मामला मामला सरायकेला-खरसावां जिले का है। दोनों का विवाह 28 अप्रैल 2019 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति ने पत्नी पर मानसिक क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की याचिका दायर की थी। फैमिली कोर्ट ने 30 मार्च 2024 को पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तलाक मंजूर कर लिया था।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...