इंदौर की हर्षिका परमार को 'होमबाउंड' से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

blog-img

इंदौर की हर्षिका परमार को 'होमबाउंड' से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और युवा अभिनेत्री हर्षिका परमार ने अपनी पहली ही फिल्म होमबाउंड से देश-विदेश में पहचान बना ली है। यह फिल्म 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी गई है। फिल्म का निर्देशन नीरज घेवन ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉसेंसी। फिल्म में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा जैसे कलाकार के साथ हर्षिका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

संघर्ष से सफलता तक का सफर : हर्षिका ने बताया कि उन्होंने 2019 में थिएटर और फिल्मों में करियर बनाने के उद्देश्य से मुंबई का रुख किया, लेकिन छह महीने तक लगातार ऑडिशन देने के बावजूद कोई बड़ा मौका नहीं मिला। इसके बाद कोविड महामारी के कारण उन्हें वापस इंदौर लौटना पड़ा। इंदौर में रहते हुए स्थानीय टीवी विज्ञापनों और एफटीआईआई छात्रों की शॉर्ट फिल्मों में अभिनय किया। फिर 2022 में दोबारा मुंबई जाकर उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कॉफी विद करण शो में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम किया। 

थिएटर ने संवारा अभिनय : मुंबई में रहते हुए हर्षिका ने थिएटर की दुनिया में भी खुद को साबित किया। उन्होंने लेखक-निर्देशक मानव कौल के थिएटर ग्रुप अरण्य और अभिनेता कुमुद मिश्रा के ग्रुप डी फॉर ड्रामा के साथ मंच पर दमदार प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से प्यार आदमी को कबूतर बनाता है जैसे नाटकों में उनकी प्रस्तुति को काफी सराहना मिली। 

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना : हर्षिका को होमबाउंड  के लिए ऑडिशन का मौका मिला और उनकी प्रतिभा को फिल्म में अहम भूमिका मिली। इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रीमियर हुआ, जहाँ इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला। साथ ही यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल पीपल्स चॉइस अवॉर्ड की दौड़ में सेकंड रनरअप रही।  होमबाउंड 26 सितंबर को रिलीज हो चुकी है और अब यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर 2025 में प्रतिनिधित्व करेगी। 

सन्दर्भ स्रोत :  दैनिक भास्कर 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व