गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

blog-img

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल में अब सूखे पत्तों को जलाने के बजाय उन्हें उपयोगी संसाधन में बदलने की पहल शुरू की गई है। स्वच्छता किटी ब्रांड एम्बेसडर ग्रुप द्वारा ‘गोल्डन लीफ कम्पोस्ट’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में सूखी पत्तियों से जैविक खाद तैयार की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों की सोच बदलना है, ताकि पत्तियों को कचरा मानकर फेंकने या जलाने के बजाय उनका सही उपयोग किया जा सके। इसके लिए कॉलोनियों, स्कूलों, पार्कों और अन्य संस्थानों में लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

ग्रुप की सदस्य रुचिका सचदेवा के अनुसार, शहर में हर साल बड़ी मात्रा में सूखी पत्तियां जमा हो जाती हैं, जिन्हें अक्सर जला दिया जाता है। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यही पत्तियां ‘गोल्डन लीफ’ बनकर बेहतरीन जैविक खाद में बदल सकती हैं।

अभियान के तहत भोपाल में करीब 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन यूनिट्स को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाएगा जहां पेड़ों की संख्या अधिक है और पतझड़ के दौरान बड़ी मात्रा में पत्तियां गिरती हैं। प्रत्येक यूनिट से लगभग 100 किलो जैविक खाद तैयार होने की उम्मीद है, जिससे कुल मिलाकर करीब 10 टन खाद बनाई जाएगी।

लीफ कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया काफी सरल है। जालीदार संरचना में सूखी पत्तियों को इकट्ठा किया जाता है और उनमें नमी बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाता है। लगभग तीन से चार महीने में ये पत्तियां सड़कर उपयोगी खाद में बदल जाती हैं, जिसका उपयोग बागवानी और पौधारोपण में किया जा सकता है।

ये भी पढ़िए ...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

विशेषज्ञों का कहना है कि पत्तियों को जलाना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होता है। इससे जहरीला धुआं निकलता है और कई उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। इसके विपरीत, कम्पोस्टिंग से न केवल प्रदूषण कम होता है बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है।

स्वच्छता किटी ग्रुप, जिसमें करीब 95 सदस्य शामिल हैं, हर महीने योगदान देकर शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान चलाता है। यह समूह पार्कों की सफाई, तालाबों के आसपास कचरा हटाने और लोगों को कचरे को संसाधन में बदलने के लिए जागरूक करने का काम भी कर रहा है।

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : ईटीवी भारत

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...