इंदौर की साहिबा पाटनी: लंदन में करोड़ों

blog-img

इंदौर की साहिबा पाटनी: लंदन में करोड़ों
का बिजनेस और ग्लोबल पहचान

छाया : द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के फेसबुक पेज से

मेहनत, लगन और सही सोच के दम पर कोई भी व्यक्ति वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकता है, इसे सच कर दिखाया है इंदौर की साहिबा पाटनी ने। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लंदन में खर्च निकालने के लिए एक ही दिन में 4-4 नौकरियां करनी पड़ीं, और आज वे एक सफल स्टार्टअप फाउंडर बन चुकी हैं।

साहिबा लंदन स्थित डिजिटल डिलीवरी स्टार्ट-अप ‘WeDeliver’ की संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में यह कंपनी तेजी से आगे बढ़ी है और आज यूके व यूरोप के 500 से अधिक रिटेलर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ चुकी है। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को ऑनलाइन आने और अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिल रही है। उनकी शुरुआती पढ़ाई इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने इंदौर से बीकॉम के साथ सीएस की पढ़ाई की। विदेश में पढ़ाई का लक्ष्य लेकर वे 2014 में लंदन पहुंचीं और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से फाइनेंस में एमएससी पूरी की। 2016 में उन्हें पीएचडी का प्रस्ताव भी मिला। पढ़ाई के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट छात्रों को पढ़ाया भी।

 

इन्हें भी पढ़िए ...

UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण को बताया सस्टेनेबल डेवलपमेंट

 

हालांकि विदेश में शुरुआत आसान नहीं थी। महंगे शहर लंदन में खर्च निकालने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष करना पड़ा।वीजा और नौकरी की चुनौतियों के बीच उन्होंने 6–8 महीनों तक एक साथ 4 नौकरियां कीं। दिन में यूनिवर्सिटी में पढ़ाना, रात में लाइब्रेरियन का काम, साथ ही मैनेजर और कॉफी शॉप में भी काम किया। पीएचडी के बाद उन्होंने रियल एस्टेट सेक्टर में अपना पहला व्यवसाय शुरू किया, जहां वे निवेशकों से फंड जुटाकर छोटे डेवलपर्स को फाइनेंस दिलाती थीं। इस काम में उन्होंने करीब 10 मिलियन पाउंड का फंड जुटाया और निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी दिलाया।

इसके बाद उन्होंने ‘WeDeliver’ की शुरुआत की, जो यूके और यूरोप में रहने वाले लोगों को एक घंटे के भीतर ग्रॉसरी और अन्य सामान डिलीवर करता है। इस प्लेटफॉर्म पर चंदेरी और महेश्वरी साड़ी, भारतीय मसाले और अन्य एथनिक उत्पाद भी उपलब्ध हैं। आज यह कंपनी यूके के साथ जर्मनी, एम्स्टर्डम और पोलैंड में भी काम कर रही है। WeDeliver ऐप यूके के टॉप 100 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में शामिल हो चुका है।

अगस्त 2025 को लंदन में आयोजित लोकमत ग्लोबल इकोनॉमिक कन्वेंशन में ‘ग्लोबल सखी अवार्ड’ से सम्मानित साहिबा आज न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि युवाओं, खासकर महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी हैं। वे डिजिटल तकनीक के जरिए नए अवसर पैदा कर रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि कठिनाइयों के बावजूद सफलता हासिल की जा सकती है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...