जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

blog-img

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

जुनून, जिद और जिम्मेदारी इन तीन शब्दों में फुटबॉल कोच परम आशावर की प्रेरणादायक कहानी समाई है। आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और गांव की बेटियों को फुटबॉल के मैदान तक पहुंचाने का सपना साकार किया।

12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम

टीम तैयार करने के लिए परम आशावर ने पहले 10 लाख रुपए का लोन लिया। इसके बाद भी जब पैसों की कमी बनी रही तो उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 2 लाख रुपए का अतिरिक्त कर्ज लिया। इस तरह कुल 12 लाख रुपए की व्यवस्था कर उन्होंने टीम के प्रशिक्षण, किट, यात्रा और रहने-खाने का खर्च खुद उठाया।

इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

परम आशावर ने सबसे पहले रायसेन डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल क्लब की टीम तैयार की। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर टीम ने इंडियन वीमेंस लीग (टियर-2) में शानदार प्रदर्शन किया और मप्र को पॉइंट टेबल में तीसरा स्थान दिलाया। टीम ने मजबूत मानी जाने वाली ओडिशा फुटबॉल क्लब को हराकर सबको चौंका दिया।

 

ये भी पढ़िए ...

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

 

आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार

टीम में शामिल अधिकांश खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से थीं और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई थीं। किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता न मिलने के बावजूद खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

ग्रामीण बेटियों की प्रतिभा को दिया राष्ट्रीय मंच

परम आशावर का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत केवल सही अवसर और मार्गदर्शन की होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने टीम को तैयार किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

टीटी नगर स्टेडियम में हुआ फाइनल चयन कैंप

फाइनल टीम चयन के लिए टीटी नगर स्टेडियम में कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 30 खिलाड़ियों में से 22 का चयन किया गया। मार्च में बेंगलुरु में खेले गए मुकाबलों में 22 खिलाड़ियों और 4 अधिकारियों सहित कुल 26 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम ने रूट्स फुटबॉल क्लब बेंगलुरु को हराकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...