छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

blog-img

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

छिंदवाड़ा: पिता को पुलिस की नौकरी करते देखते हुए बड़ी हुई प्रिया मालवीय ने भी देश सेवा का सपना देखा। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने पहले गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीई की पढ़ाई की और बाद में एएफसीएटी (AFCAT) यानी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया। क्वालिफाई करने के बाद अब फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित हुई हैं। प्रिया जल्द ही ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगी।

छिंदवाड़ा की बेटी आसमान में भरेगी उड़ान

छिंदवाड़ा के कोतवाली में ASI रवि मालवीय की बेटी प्रिया ने इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चुनाव जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने साल 2025 में हुई AFCAT में ऑल इंडिया 113वीं रैंक हासिल की। सम्भवतः प्रिया जिले की पहली फ्लाइंग ऑफिसर हैं।

ऑनलाइन कोचिंग लेकर घर में की तैयारी

प्रिया ने बताया, "इंजीनियरिंग के बाद करीब डेढ़ साल घर पर ऑनलाइन कोचिंग लेकर तैयारी की और सफलता पाई। पिता को देश सेवा करते देखना मेरी प्रेरणा था। परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हुई।"

ये भी पढ़िए ...

भारतीय वायुसेना की शस्त्र प्रणाली के लिए काम करेंगी इंदौर की शुभांगी

वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर बनी भोपाल की मुस्कान

पहले प्रयास में इंदौर की अनुष्का तिवारी का एनडीए में चयन, एयरफोर्स में सेवा देंगी

पिता ने कहा, बेटी ने गर्व से ऊंचा किया सिर

रवि मालवीय ने कहा, "बेटी ने जो सोचा नहीं था, वह कर दिखाया। उनकी लगन ने जिले की अन्य लड़कियों के लिए भी उम्मीद जगाई है। 25 जून को वह हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए जाएंगी। 3 साल की ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग मिलेगी।"

AFCAT क्या है और चयन प्रक्रिया

AFCAT (एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) भारतीय वायु सेना द्वारा फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी, और गैर-तकनीकी शाखाओं में अधिकारियों की भर्ती के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।

• फ्लाइंग ब्रांच: 12वीं में गणित और भौतिकी पास होना और किसी भी विषय में ग्रेजुएशन आवश्यक।

• ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी: इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी।

• स्नातक स्तर पर 60% अंक की अनिवार्यता हटा दी गई है।

सन्दर्भ स्रोत : ईटीवी

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

छाया : डेली मोशन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व