मुलताई विधानसभा क्षेत्र की छह होनहार बेटियों का चयन मध्यप्रदेश जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 18 से 21 जून 2026 तक उत्तरप्रदेश के बलिया में आयोजित होने वाली 34वीं जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मुलताई का गौरव
चयनित खिलाड़ियों में मानसी रघुवंशी (ग्राम घाट पिपरिया), मीतांशी चौरे (मुलताई नगर), आयुषी गायकवाड़ (ग्राम खेड़ीकोर्ट), गायत्री सिरशाम (ग्राम आमा डोह), पलक सोनारे (ग्राम बारवीं) और लवण्या सोनी (मुलताई नगर) शामिल हैं।
बलिया में खेली जाएगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप
खिलाड़ियों के कोच अमित कुमार ने बताया कि 34वीं जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन उत्तरप्रदेश के बलिया जिले स्थित सेंट जेवियर स्कूल धरहरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी।
ये भी पढ़िए ...
वर्ल्ड कप सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप-नर्मदापुरम की आद्या ने जीता कांस्य
कामनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए शिवानी का चयन
इंदौर की गुनवी का भारतीय बास्केटबाल टीम में चयन
हुआ सम्मान
बेटियों के चयन की खुशी में मुलताई नगर पालिका परिषद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खेलो इंडिया अभियान और विभिन्न खेल महोत्सवों के माध्यम से गांव और शहरों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सन्दर्भ स्रोत /छाया : दैनिक भास्कर
सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क



Comments
Leave A reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *