सुप्रीम कोर्ट : कोई भी महिला तीन दिनों

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : कोई भी महिला तीन दिनों
के लिए अछूत नहीं मानी जा सकती

सबरीमाला केस सहित कई अहम मुद्दों पर मंगलवार को सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई को दौरान जस्टिस बी वी नागरत्ना ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी महिला के साथ तीन दिन अछूत जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता और फिर चौथे दिन उसे अछूत मानना बंद नहीं किया जा सकता।

कोर्ट की यह टिप्पणी तब आई, जब केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 2018 के सबरीमाला फैसले की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति है, जिसमें कहा गया था कि 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से रोकना संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत अछूत प्रथा के बराबर है।

महिला को तीन दिन अछूत नहीं माना जा सकता- जस्टिस नागरत्ना

जस्टिस नागरत्ना ने कहा, "सबरीमाला के संदर्भ में अनुच्छेद 17 पर, मुझे नहीं पता कि इस पर बहस कैसे की जा सकती है। एक महिला के तौर पर बोलते हुए तीन दिन की छुआछूत नहीं हो सकती और चौथे दिन कोई छुआछूत नहीं होती।" यह टिप्पणी मेहता के इस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा, "भारत उतना पितृसत्तात्मक या लैंगिक रूढ़ियों वाला देश नहीं है, जैसा कि पश्चिम समझता है।"

सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सबरीमाला मामले में, जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ ने माना कि केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाना, चाहे वह उम्र के कारण हो या मासिक धर्म के कारण 'छुआछूत' के बराबर है, यह उन्हें अधीन स्थिति में रखता है और पितृसत्ता को बढ़ावा देता है साथ ही उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

मेहता ने कोर्ट में क्या कहा?

मेहता ने कहा कि सबरीमाल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध मासिक धर्म से जुड़ा नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से एक खास उम्र की महिलाओं पर आधारित था। उन्होंने कहा कि आइए, हम इस बात को साफ कर दें। सबरीमाला का मामला सिर्फ एक खास उम्र की महिलाओं से जुड़ा है। इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। देश और दुनिया भर में भगवान अयप्पा के मंदिर सभी उम्र की महिलाओं के लिए खुले हैं। सिर्फ यही एक मंदिर है, जहां पाबंदी है। यह अपने आप में अनोखा मामला है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया