मप्र हाईकोर्ट : महिला गेस्ट फैकल्टी को मिलेगा मातृत्व अवकाश

blog-img

मप्र हाईकोर्ट : महिला गेस्ट फैकल्टी को मिलेगा मातृत्व अवकाश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रेग्नेंट महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक अहम फैसला दिया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि राज्य सरकार 80 दिन काम करने के नियम का हवाला देकर किसी महिला कर्मचारी को मैटरनिटी बेनिफिट देने से मना नहीं कर सकती है. यह मामला एक गेस्ट टीचर से जुड़ा था. उन्हें साल 2023 में मैटरनिटी लीव तो दी गई, लेकिन उस दौरान कोई वेतन (मानदेय) नहीं दिया गया. राज्य सरकार ने कहा था कि मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट, 1961 के अनुसार 80 दिन काम करना जरूरी है, तभी पेड लीव मिलेगी.

लेकिन जस्टिस विशाल धगत ने अपने फैसले में कहा कि 12 महीनों में 80 दिन काम करने का नियम केवल प्राइवेट संस्थानों पर लागू होता है. यह नियम राज्य सरकार की संस्थाओं पर लागू नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़िए ...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

 

कोर्ट ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों के लिए भलाई के कदम उठाए. खासकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है. संविधान के अनुसार भी राज्य को सामाजिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना चाहिए.

कोर्ट दिए निर्देश

कोर्ट ने यह भी बताया कि संविधान के डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स राज्य को यह निर्देश देते हैं कि वह लोगों के कल्याण के लिए नीतियां बनाए. इसमें महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं देना भी शामिल है.इस मामले में कोर्ट ने फैसला दिया कि याचिकाकर्ता टीचर 26 हफ्तों की पेड मैटरनिटी लीव की हकदार हैं. यानी उन्हें इस अवधि की सैलरी मिलेगी. हालांकि, बाकी छुट्टी को बिना वेतन के माना जाएगा. इस फैसले को महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ा और अच्छा कदम माना जा रहा है.

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया