दिल्ली हाई कोर्ट : बहू का रहने का अधिकार मालिकाना हक नहीं

blog-img

दिल्ली हाई कोर्ट : बहू का रहने का अधिकार मालिकाना हक नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा कानून के तहत महिला के 'शेयर्ड हाउसहोल्ड' के अधिकार को लेकर एक अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि यह अधिकार सुरक्षा से जुड़ा है, न कि ससुराल की संपत्ति पर मालिकाना हक या अनिश्चित समय तक वहां रहने का लाइसेंस। खासतौर पर तब, जब बेटी-बहू की मौजूदगी से बुज़ुर्ग सास-ससुर को मानसिक और शारीरिक नुकसान हो रहा हो।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कई मामलों में यह स्पष्ट कर चुका है कि महिला के रहने के अधिकार को वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के शांतिपूर्ण जीवन और संपत्ति के अधिकार के साथ संतुलित किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने मंजू अरोड़ा बनाम नीलम अरोड़ा मामले का हवाला देते हुए कहा कि जब सास-ससुर की सेहत और गरिमा पर असर पड़ रहा हो तो बहू को अनंत काल तक उनके घर में रहने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी कानून की व्याख्या इस तरह नहीं की जा सकती कि मालिक को अपने ही घर में शांति से रहने के अधिकार से वंचित कर दिया जाए।

 महिला की अपील खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला की अपील खारिज की जिसमें महिला ने सिंगल जज के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे दो महीने के भीतर ससुराल का मकान खाली करने को कहा गया था। साथ ही पति को वैकल्पिक आवास और मासिक भरण-पोषण देने के अंतरिम निर्देश भी दिए थे। हाई कोर्ट ने कहा कि जज का फैसला सही था क्योंकि बहू का वहां रहना सास ससुर के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रहा था।

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश 

दिल्ली हाईकोर्ट के मुताबिक तय किया गया अंतरिम इंतजाम संतुलित और न्यायसंगत है, जिससे महिला और बच्चों की जरूरतें भी पूरी होती हैं और बुजुर्गों को सम्मानजनक और शांत जीवन भी मिलता है। कोर्ट ने साफ किया कि यह मामला ऐसा नहीं है जिसमें महिला को बेघर किया जा रहा हो। वैकल्पिक और सम्मानजनक आवास की व्यवस्था की गई है। कोर्ट ने कहा कि कानून यह नहीं कहता कि सिर्फ रहने के अधिकार के नाम पर बुज़ुर्ग माता-पिता को लगातार तनावपूर्ण माहौल में जीने को मजबूर किया जाए।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...