विश्व रैंकिंग सीरीज : मप्र की पहलवान प्रियांशी

blog-img

विश्व रैंकिंग सीरीज : मप्र की पहलवान प्रियांशी
विश्व कुश्ती में भाग लेने हंगरी रवाना

भोपाल। हंगरी में आयोजित हो रही विश्व रैंकिंग सीरीज कुश्ती में मप्र की पहलवान प्रियांशी प्रजापत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह चैंपियनशिप 16 से 21 जुलाई तक बुडापेस्ट में आयोजित होगी। भोपाल में आरएनटीयू में अध्ययनरत प्रियांशी 33 किग्रा भार वर्ग में भाग लेती हैं। प्रियांशी को इस वर्ष एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। उज्जैन की रहने वाली यह प्रतिभाशाली पहलवान मप्र राज्य कुश्ती अकादमी और मप्र का प्रतिनिधित्व करती है। 

हाल ही में वियतनाम में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी प्रियांशी शानदार फार्म में है। प्रियांशी ने पूर्व में भी जार्डन में विश्व जूनियर कुश्ती में कांस्य पदक व 2022 में विश्व जूनियर कुश्ती बुल्गारिया में कांस्य जीत चुकी हैं। एशियन कुश्ती जापान में भी देश का सफल प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व