विमेंस सीनियर वनडे : नेंसी के शतक व सौम्या के अर्धशतक से मध्यप्रदेश पहली बार सेमीफाइनल में

blog-img

विमेंस सीनियर वनडे : नेंसी के शतक व सौम्या के अर्धशतक से मध्यप्रदेश पहली बार सेमीफाइनल में

भोपाल, खेप्र। नेंसी जॉर्ज के शतक और सौम्या तिवारी के अर्धशतक के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश की महिला टीम ने सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में जम्मू एंड कश्मीर को 82 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट में मप्र पहली बार अंतिम चार में पहुंची।

राजकोट में खेले गए मुकाबले में मप्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 274 रन बनाए। नेंसी ने 110 गेंद में 18 चौकों की मदद से 109 और सौम्या ने 61 गेंद में 8 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। अनन्या दुबे ने 32 रन का योगदान दिया।

जम्मू एंड कश्मीर की बिस्माह हसन और चित्रा सिंह जामवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू एंड कश्मीर की टीम 8 विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई। चित्रा सिंह (65) ने अर्धशतक जड़ा। रूबिया सैयद ने 45 और कप्तान जसिया अख्तर ने 25 रन का योगदान दिया। मप्र की प्रियंका ने तीन विकेट झटके। क्रांति गौड, संस्कृति गुप्ता, सूची उपाध्याय और वैष्णवी शर्मा को एक- एक सफलता मिली। टूर्नामेंट में भोपाल की सौम्या ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक जागरण

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व