​​​​​​​आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप :

blog-img

​​​​​​​आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप :
मप्र से क्रांति गौड़ को मिली जगह

छाया : एएनआई न्यूज

महिला विश्व कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। ख़ास बात यह कि टीम में मध्यप्रदेश की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को भी शामिल किया गया है।  30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। 

बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुंदेलखंड का नाम देश नहीं विदेश में भी रोशन करने वाली सबसे कम उम्र 21 साल की इस महिला खिलाड़ी ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी तेज गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

जीतेंगे वर्ल्ड कप 

टीम में अपने चयन से उत्साहित क्रांति ने कहा जैसे इंग्लैंड में उन्होंने और पूरी टीम ने मेहनत की, वैसे ही अब इस वर्ल्ड कप की तैयारी जोरों पर है। यह वर्ल्ड कप इंडिया ही जीत कर लाएगी। उन्होंने कहा, कि अगर लड़की समझकर आगे बढ़ने में उनके परिजन साथ नहीं देते तो आज वो यहां नहीं पहुंचती। बेटियों में जज्बा और हौसला बहुत होता है। उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने से न रोकें।  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व