विधानसभा चुनाव 2023 में क्या रही महिला उम्मीदवारों की स्थिति !

blog-img

विधानसभा चुनाव 2023 में क्या रही महिला उम्मीदवारों की स्थिति !

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 252 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। इनमें से भाजपा की 27, कांग्रेस की 30, सपा की 11, आम आदमी पार्टी 11, बसपा 21 और निर्दलीय 88 ने अपना भाग्य आजमाया था। लेकिन भाजपा की 21 एवं कांग्रेस की 6 उम्मीदवार ही विजयी रहीं।  सतना जिले से  20 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। प्रदेश के किसी भी दूसरे जिले की तुलना में यह संख्या सबसे बड़ी थी, वहीं शाजापुर और आगर-मालवा ऐसे जिले रहे जहां से कोई महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं थी। विजयी महिला प्रत्याशियों में सर्वाधिक वरिष्ठ भाजपा की मीणा मांडवे हैं, जो छठी बार चुनी गई हैं। उमरिया की मानपुर सीट से जीतीं मीणा मांडवे का इंदौर से गहरा नाता रहा और वे इंदौर के कस्तूरबा रूरल इंस्टीट्यूट में अध्ययन के दौरान खेल गतिविधियों से जुड़ी रही थीं, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इंदौर में ही प्राप्त की थी। इसी तरह पेटलावद से निर्मला भूरिया पांचवी बार, इंदौर से मालिनी गौड़ और उषा ठाकुर चौथी बार चुनी गई हैं।

 

महिलाओं में इस बार सर्वाधिक मतों से विजयी होने का कीर्तिमान भोपाल की गोविन्दपुरा सीट से कृष्णा गौर का रहा जबकि भीकनगांव से कांग्रेस की झूमा सोलंकी सबसे कम 603 वोट से जीतीं। 2018 के चुनाव में डबरा से कांग्रेस की इमरती देवी सर्वाधिक 57446 मतों से विजयी रही थीं, मालिनी गौड़ और कृष्णा गौर दूसरे और तीसरे क्रम पर रही थीं। 2018 में न्यूनतम 1264 मतों से नेपानगर से कांग्रेस की सुमित्रा देवी कास्डेकर विजयी रही थीं।

नए मध्यप्रदेश के गठन के बाद 1957 के चुनाव में 36 महिलाएं चुनाव लड़ी थीं और उसमें से 15 विजयी रही थीं। इससे पूर्व 1952 में जमुनादेवी और प्रतिभा देवी मध्यभारत से विजयी रही थीं। 1952 से 2023 के बीच 1972 एक ऐसा चुनाव वर्ष रहा जब प्रदेश में कोई महिला चुनाव में विजयी नहीं हो पाई थी। प्रदेश में अभी तक सर्वाधिक 31 महिलाएं 1985 में चुनी गई थीं। महिला आरक्षण के बाद और आने वाले समय में महिलाओं की सत्त्ता में भागीदारी बढ़ने वाली है।

 


विधानसभा चुनावों में महिला उमीदवार  

क्र. वर्ष  चुनाव में खड़ी विजयी 
1. 2003 199 19
2. 2008 221 25
3 2013 200 30
4 2018 250 21
5 2023 252 27

               

       

2023 में सर्वाधिक मतों से विजयी 

क्र. नाम मतों से विजयी  क्षेत्र  दल 
1. कृष्णा गौर  106668 गोविन्दपुरा  भाजपा 
2. मालिनी गौड़ 69837 इंदौर-4  भाजपा 
3.  प्रियंका  61570 चाचौड़ा भाजपा 




                
2018 में सर्वाधिक मतों से विजयी महिलाएं 

क्र. नाम मतों से विजयी  क्षेत्र  दल 
1. इमरती देवी  57446 डबरा  कांग्रेस 
2. मालिनी गौड़ 43090 इंदौर-4 भाजपा 
3. कृष्णा गौर  463559 गोविन्दपुरा  भाजपा 

 

 

2023 में तीन या अधिक बार निर्वाचित महिलाएं  

1.  मीना मांडवे छठी बार 
2.   निर्मला भूरिया  पांचवी बार 
3.  मालिनी गौड़ चौथी बार 
4.   उषा ठकुर  चौथी बार 
5.  गायत्री राजे पवार  तीसरी बार 
6.  झूमा सोलंकी  तीसरी बार 
 
 
 
सन्दर्भ स्रोत : अमर उजाला डॉट कॉम 
 
संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व