अंडर-23 नेशनल सीनियर कुश्ती

blog-img

अंडर-23 नेशनल सीनियर कुश्ती
प्रतियोगिता : भोपाल की शिवानी ने जीता रजत

छाया : शिवानी के इन्स्टाग्राम पेज पर

रांची में चल रही अंडर 23 नेशनल सीनियर प्रतियोगिता कुश्ती में प्रदेश की शिवानी शर्मा ने 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर सूबे का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पहलवान शामिल हुए हैं। शिवानी ने 5 कुश्तियां लड़ी और 4 में जीत हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की। मुरैना जिले के दतहरा भभूति शाला की रहने वाली शिवानी वर्तमान में जेएसडब्ल्यू, इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस बेंगलूर में प्रशिक्षण ले रही हैं। 

प्रतियोगिता में शिवानी की पहली कुश्ती झारखंड की पहलवान के साथ हुई इसमें शिवानी ने शानदार 10-0 से जीत हासिल की।शिवानी का दूसरा मुकाबला असम के पहलवान के साथ हुआ, इसमें भी शिवानी ने पहलवान को चित कर कर हराया। शिवानी का तीसरा मुकाबला अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भाविका पटेल गुजरात के साथ हुई जिससे शिवानी पहले दो बार हार चुकी है पर उसने इस बार अपनी हार का बदला लेते हुए 5-0 के स्कोर से भाविका पटेल को हराया और अपना स्थान सेमीफाइनल के लिए पक्का किया। चौथी कुश्ती शिवानी की तमिलनाडु की पहलवान के साथ हुई, इस मुकाबले में शिवानी ने फिर 10-0 का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी को मात दी। 

पिता का सपना पूरा करने दंगल में दांव-पेच लगा रही शिवानी 

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस में पहलवानी करने वाले मुरैना के पहलवान राम कुमार शर्मा उर्फ नाथू पहलवान की बेटी शिवानी पहलवानी कर पिता के सपनों को पूरा कर रही है। बेटी को प्रेरणा देने वाले पिता रामकुमार शर्मा का 2020 में कोरोना में निधन हो गया। पिता का साया छिन जाने के बाद भी शिवानी का हौसला बुलंद रहा और पिता का अधूरा सपना पूरा करने कुश्ती के मैदान में उतर गई। रामकुमार चाहते थे, कि बेटी प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा दे और देश का नाम रोशन करे। 20 साल की यह युवा पहलवान अब तक 6 राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। शिवानी का लक्ष्य है कि वह ओलम्पिक में भारत के लिए पदक लाएं। 

ऐसे पदकों की दौड़ में शामिल होती गईं शिवानी

•  स्कूल गेम्स अंडर 53 किलोग्राम में कांस्य (2023)

•  सीनियर नेशनल फेडरेशन कप अंडर 53 किलोग्राम में स्वर्ण पदक (2024)

•  ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक (जनवरी 2025)

•  महापौर मध्य प्रदेश ओपन वेइट कैटेगरी में केशरी का खिताब (फरवरी 2025 )

•  सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में अंडर 57 किलोग्राम में कांस्य (मार्च 2025)

•  जूनियर नेशनल अंडर 57 किलोग्राम में कांस्य पदक  (अप्रैल  2025)

•  जूनियर वर्ल्ड की ट्रायल में पार्टिसिपेट किया, जिसमें सेमीफाइनल तक पहुंची (मई 2025 )

सन्दर्भ स्रोत : स्वदेश

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व