अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : मप्र की आयुषी, वैष्णवी

blog-img

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : मप्र की आयुषी, वैष्णवी
और अनादि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल

अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। खास बात यह है कि इसमें मप्र की तीन बेटियों को भी जगह मिली है। इसमें इंदौर की आयुषी शुक्ला  और अनादि तागड़े, ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा शामिल हैं। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन है। टीम ने हाल ही में अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब भी जीता है। टूर्नामेंट अगले साल 18 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मलेशिया में खेला जाएगा। टीम की कमान निकी प्रसाद को सौंपी गई है। निकी की कप्तानी में अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता है।

बताते चलें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन है।  साउथ अफ्रीका में आयोजित विश्व कप 2023 शेफाली वर्मा की कप्तानी में जीता था।

एशिया कप में आयुषी ने किया था शानदार प्रदर्शन

आयुषी शुक्ला ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट चटकाएं थे। आयुषी ने सिर्फ दस रन खर्च किए थे। वहीं, फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 17 रन देकर 3 खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस टूर्नामेंट में आयुषी 10 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुनी गई थी।

ये भी पढ़िए .....

विमेंस सीनियर वनडे : नेंसी के शतक व सौम्या के अर्धशतक से मध्यप्रदेश पहली बार सेमीफाइनल में

पहली बार विश्व कप खेलेगी ग्वालियर चंबल अंचल की महिला

ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने तानसेन क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ली है। शर्मा ने 2017 में अंडर 16 एमपी टीम का प्रतिनिधित्व किया। 2022 में घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्हें बीसीसीआई ने 2022-23 का डालमिया पुरस्कार दिया। पहली बार ग्वालियर चंबल अंचल की महिला खिलाड़ी विश्व कप में खेलेगी।

स्टैंड बाय अनादी तागड़े

भारतीय टीम के स्टैंड बाय में इंदौर की अनादी तागड़े को भी शामिल किया गया है। आयुषी के पिता लालजी शुक्ला जीवनयापन के लिए पंडिताई करते हैं। एक बार पूर्व भारतीय महिला कप्तान संध्या अग्रवाल के घर पूजन करने गए तो उन्होंने बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अनादी अभी देवआशीष निलोसे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अनादि की मां दीप्ति भी क्रिकेटर रही हैं। नौ साल की उम्र में अंडर-19 टीम में चयन के लिए गई तो चयनकर्ताओं ने कहा कि इतनी छोटी बच्ची क्रिकेट कैसे खेलेगी। आधा घंटा धूप में खड़ी नहीं रह पाएगी। इस पर अनादि आधा घंटा धूप में खड़ी रही और फिर टीम में चयनित भी हुई। हाल ही में अनादि को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान मिला था।

बेटियों ने पहले भी रोशन किया है मप्र का नाम

इससे पहले भोपाल की सौम्या तिवारी भारतीय अंडर-19 टीम में खेल चुकी हैं। इंदौर की संध्या अग्रवाल भारतीय महिला टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनके अलावा चित्रा बाजपेयी, बिंदेश्वरी गोयल, अरुंधति किरकिरे, बबीता मांडलिक, निधि बुले, रुपांजलि शास्त्री, रेखा पुणेकर, राजेश्वरी ढोलकिया, राजेश्वरी गोयल, ज्योत्सना पटेल, रीता पटेल, मिनोति देसाई भी भारतीय टीम में शामिल रही हैं। यह सभी इंदौर की हैं। सिंगरौली की नुजहत परवीन भी भारत के लिए खेली हैं। शहडोल की पूजा वस्त्रकार भारतीय सीनियर टीम की सदस्य है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान