मुस्कान और कृतिका का एशियाई विवि

blog-img

मुस्कान और कृतिका का एशियाई विवि
तीरंदाजी चैम्पियनशिप में चयन

जबलपुर। मध्यप्रदेश आर्चरी एकेडमी जबलपुर की तीरंदाज खिलाड़ी मुस्कान किरार और कृतिका बिचपुरिया चीन के ताइपे में आयोजित होने वाली दूसरी एशियाई यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। इन  खिलाड़ियों का चयन ओडिशा में हुई क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में हुआ।

खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुस्कान किरार और कृतिका बिचपुरिया को एशियाई विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है यह चैंपियनशिप 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक ताइपे में आयोजित की जाएगी। 

मुस्कान की उपलब्धियां

मूलतः जबलपुर की निवासी मुस्कान के नाम पर दो वर्ल्ड और दो नॅशनल रिकार्ड हैं।   मुस्कान को वर्ष 2018 में राज्य शासन ने एकलव्य पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 22 और राष्ट्रीयस्तर की 11 प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।  

कृतिका के नाम कई पदक

कृतिका ने जून में कोरिया में एशिया कप स्टेज थ्री में हिस्सा लिया था। चौथे खेलो इंडिया गेम में उन्होंने स्वर्ण पदक और 11वीं मिनी नेशनल में रजत पदक अपने नाम किया। 

संदर्भ स्रोत : पत्रिका  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान