एशियन कैनो स्प्रिंट और पैरा कैनो चैम्पियनशिप :

blog-img

एशियन कैनो स्प्रिंट और पैरा कैनो चैम्पियनशिप :
प्राची यादव ने 3 स्वर्ण और 1 रजत सहित जीते 4 पदक

छाया : मल्हार मीडिया

भोपाल। थाईलैंड के रेयॉन्ग (पटाया) में आयोजित एशियन कैनो स्प्रिंट और पैरा कैनो चैंपियनशिप में मप्र खेल अकादमी के खिलाडियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किए।

प्रतियोगिता में ओलम्पियन प्राची यादव ने 3 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 4 पदक अर्जित किए। बालिका वर्ग की सीटू-500 मीटर स्पर्धा में दीपिका ढीमर ने कांस्य पदक जीता। एशियन पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव ने महिला वर्ग की केएल-2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, वीएल-2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, केएलटू- 500 मीटर में स्वर्ण पदक और वीएल-2-500 मीटर में रजत पदक अर्जित किए। पैरा कैनो-पुरुष वर्ग में मनीष कौरव ने केएल 3-200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक और केएल-3-500 मीटर में कांस्यः पदक अर्जित किया। पैराकेनो एथलीट प्राची यादव ने 2020 में टोक्यो पैरालिंपिक में भी भाग लिया था। 2022 में, उन्होंने पैरालिंपिक विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान