ग्वालियर की वैष्णवी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल

blog-img

ग्वालियर की वैष्णवी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल

छाया  : नवभारत टाइम्स

ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का चयन सीनियर महिला ​क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। वे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के 15 खिलाड़ियों में शामिल हैं।भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 21 से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। हरमनप्रीत कौर टीम कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी। बता दें वैष्णवी ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में हैट्रिक पूरी की थी। 

वैष्णवी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उसके माता-पिता ने बड़ी मेहनत की है। वैष्णवी शर्मा करीब 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं। आपको बता दें कि वैष्णवी एक बॉलिंग ऑल राउंडर हैं। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले रहीं वैष्णवी शर्मा ने कामयाबी का लंबा सफर तय कर लिया है। वैष्णवी ने 2017 में अंडर 16 मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 

अभी वे मध्यप्रदेश की सीनियर टीम में गुजरात में आयोजित टूर्नामेंट में खेल रही है। वैष्णवी इंडिया अंडर-19 टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। 2022 में वैष्णवी ने घरेलू क्रिकेट में देश मे सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई ने 2022-23 का डालमिया अवार्ड दिया है। 

वैष्णवी की इस उपलब्धि से ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। वैष्णवी के पिता डॉ. नरेंद्र शर्मा के पारिवारिक मित्र डॉ. नीतेश शर्मा ने बताया कि मुझे वो दिन भी याद है जब वैष्णवी ने उनसे कहा था कि मैं निश्चित ही भारत की महिला क्रिकेट टीम में खेलूंगी। आज वो शब्द अक्षरमश: सही साबित हुए। डॉ. शर्मा ने बताया कि  वह कहती थी कि चाचा जी आप पापा जी को बोल दें, वो मेरी ज्यादा चिंता करते हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि उन्हें वैष्णवी में शुरू से ही प्रतिभा नजर आ गई थी जब उन्होंने उसे पहली बार खेलते देखा था। फिर क्या था डाँ. शर्मा ने पारिवारिक मित्र और उसके चाचा होने का पूरा फ़र्ज निभाया। जब भी बेटी वैष्णवी चोटिल हुई तो जनसे फ़िजियोथेरेरिस्ट के पास में ले जाना समेत हर छोटी छोटी जरूरतों को पूरा किया। वे कहते हैं कि आज बेटी वैष्णवी ने भारतीय टीम में चयनित होकर उनकी मेहनत को सफल कर दिया है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पर्यटकों को  विरासत से रूबरू
न्यूज़

पर्यटकों को  विरासत से रूबरू , करा रहीं रेखा और वंदना

36 साल से रेखा चोपड़ा तो 24 साल से टूरिस्ट गाइड हैं वंदना दुबे

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब
न्यूज़

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब

खास बात यह है कि इस संस्करण के लिए परधान गोंड समाज की महिलाओं ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कहानी से प्रेरित होकर अपनी...

ऐश्वर्या  विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस
न्यूज़

ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

जबलपुर की ऐश्वर्या  ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.