दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं सागर

blog-img

दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं सागर
जिले की पहली महिला निशानेबाज

सागर। दो बेटियों की मां सागर जिले की 36 वर्षीय प्रतिभा सिंह ने इतिहास रच दिया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। इसके साथ ही प्रतिभा जिले की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में नेशनल स्तर तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. अजय सिंह की पत्नी प्रतिभा को बचपन से ही आर्मी में जाने का शौक था, लेकिन कम हाइट के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। शादी के बाद भी पिस्टल शूटिंग के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। पति के सहयोग से उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल खरीदी और अपनी नई यात्रा की शुरुआत की। जब उन्होंने शूटिंग एकेडमी ज्वॉइन की तो समाज की आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रतिभा ने सभी नकारात्मकताओं को नजरअंदाज करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

प्रतिभा की लगन और मेहनत देखकर उनके पति डॉ. अजय सिंह ने उन्हें जिला शूटिंग एकेडमी में दाखिला दिलाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए और अंततः राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। उनकी यह सफलता न केवल सागर जिले बल्कि पूरे बुंदेलखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादे किसी भी सामाजिक दबाव या पारिवारिक जिम्मेदारी से बड़े होते हैं।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व