लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट : मप्र अकादमी

blog-img

लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट : मप्र अकादमी
की दीक्षा का 1500 मी. में नेशनल रिकॉर्ड

छाया : ईटीवी

नई दिल्ली।  अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित साउंड रनिंग ट्रैक फेस्टिवल में मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल की केएम दीक्षा ने  महिलाओं की 1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 वर्षीय दीक्षा ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्पर्धा में 4:04.78 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने हरमिलन बैंस का साल 2021 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा। तब हरमिलन ने नेशनल में 4 मिनट 05.39 सेकंड का समय लिया था। 

दीक्षा का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4:06.07 था, जो उन्होंने 2023 में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में हासिल किया था, जहां उन्होंने बैंस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। दीक्षा पिछले पांच सालों से एमपी एथलेटिक्स अकादमी का हिस्सा हैं और कोच एस के प्रसाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।