जूनियर आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप :

blog-img

जूनियर आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप :
इंदौर की मानवी ने जीता कांस्य

इंदौर की मानवी जैन ने लीमा, पेरू में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप जूनियर 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर रही मानवी की शुरू से ही खेल के प्रति रुचि रही। वह पहले स्केटिंग और बैडमिंटन खेलती थी। मानवी के माता-पिता विवेक जैन और माँ दीपाली भी शूटिंग प्लेयर हैं। पिता नेशनल प्लेयर रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने बेटी से कभी भी शूटिंग के लिए नहीं कहा। घर में पदक देखने के बाद इस खेल के प्रति मानवी की रुचि जागी।

वर्ष 2018 में 12 साल की उम्र में पहली बार उसने हाथ में पिस्टल थामी और राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल किया। इसके बाद से वह लगातार खेल रही है। उसका अगला लक्ष्य ओलिंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है।

मानवी कहती है “इस मुकाम तक पहुँचने में पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा। शुरूआती तैयारी में सबसे बड़ी चुनौती पिस्टल पकड़ने की क्षमता को बढ़ाना था। इसके लिये उन्होंने पिस्टल की जगह पानी की बॉटल हाथ में पकड़ा कर अभ्यास करवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अभ्यास के लिए घर में शूटिंग रेंज तक बनवा दी।”

जीत चुकी हैं कई पदक

सीबीएसई की जोनल स्पर्धाओं में कई पदक जीत चुकी मानवी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक पदक हासिल किये हैं।

• 2018 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

• 2022 में इजिप्ट (मिस्र) में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मिक्स्ड टीम इवेंट में रजत पदक

• 2023 में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक

• 2024 में चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व