सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता:

blog-img

सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता:
फाइनल में पहुंची मप्र की टीम

भोपाल। 26 नवंबर से सिकंदराबाद तेलंगाना में आयोजित सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफायनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मिजोरम के मध्य खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश की बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मिजोरम की टीम को 3-2 के करीबी अंको से परास्त कर फायनल मुकाबले में जगह बनाई।

मध्य प्रदेश की तरफ से नाज नोशिन ने 13वें मिनट में, रूबी राठौर ने 32 मिनट में और तन्वी ने 56वें मिनट में गोल किया। मिजोरम की टीम से रूथी लालावमजुअली ने तीसरे मिनट में और कप्तान लालतलानचंगी ने 52 वें मिनट में गोल किया। मध्य प्रदेश ने तन्वी के गोल से बढ़त बनाते हुये फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की टीम मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला मध्य प्रदेश और झारखण्ड की टीम के मध्य खेला जायेगा।

छाया : लाइव वीएनएस न्यूज

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान