​​​​​​​पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप :  भोपाल की पायल अहिरवार

blog-img

​​​​​​​पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप :  भोपाल की पायल अहिरवार
ने जीता रजत, अब एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा

भोपाल। राजधानी की उभरती पावर लिफ्टर पायल अहिरवार ने छोटी उम्र में बहुत बड़ा सपना देखा है, वह इस खेल में देश के लिए पदक जीतना चाहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, बीमारियों ने भी उसे घेरा, लेकिन पायल ने हार नहीं मानी। महज 14 साल की पायल अब एशियन सब जूनियर जूनियर क्लासिक इक्यूप्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में है। यह चैंपियनशिप देहरादून में पांच से 12 मई तक आयोजित होना है।

पायल ने राजधानी में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अब उनकी नजरें एशियन चैंपियनशिप के पदक पर हैं। राजधानी के करोंद की रहने वाली पायल के पिता छोटो-मोटा काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं।

पायल ने सबसे अलग खेल का चयन किया और उसमें करियर बनाने का निश्चय किया। शुरुआत में उसे थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन एक बार जब उसे यह खेल भाने लगा तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले दो सालों से वह अपने खेल से भोपाल और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। पायल ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वे अपनी सफलता का श्रेय कोच अभिषेक सिंह बघेल को देती हैं। उन्होंने उसे इस खेल में आगे बढ़ाया और प्रोत्साहित किया है। 

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली प्रेरणा

पायल ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यम पर पावर लिफ्टिंग के बारे में जानकारी मिली। इंटरनेट मीडिया में कोच अभिषेक की रील देखी और उनसे संपर्क किया। उन्होंने मुझे इस खेल के बारे में विस्तार से बताया। मैं करोंद में रहती हूं और कोचिंग के लिए प्रतिदिन बस से कोलार स्थित जिम जाती हूँ। डेढ़ से दो घंटे जाने और इतना ही समय आने में लगता है। कम से कम दो घंटे अभ्यास करती हूं। दूरी होने के बाद भी नियमित अभ्यास करने जाती हूं। कोच ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है। एशियन चैंपियनशिप में खेलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि मैं देश के लिए पदक जीतकर लाऊं।

उपलब्धियां

• सब जूनियर 57 किग्रा भार में प्रतिनिधित्व करती हैं

• 2024 - राष्ट्रीय चैंपियनशिप :  एक स्वर्ण व एक रजत पदक

• 2024 - बेस्ट इंडिया चैंपियनशिप : स्वर्ण पदक

• 2024 - बेस्ट लिफ्टर बनीं

• 2024 -  डिस्ट्रिक्ट की दो बार बेस्ट लिफ्टर

• 2025 - डिस्ट्रिक्ट की बेस्ट लिफ्टर

• 2025 - राज्यस्तर पर रजत पदक जीता

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व