शिखर खेल पुरस्कार : विक्रम पुरस्कार से नवाजी गईं

blog-img

शिखर खेल पुरस्कार : विक्रम पुरस्कार से नवाजी गईं
भोपाल की जाह्नवी श्रीवास्तव और श्रुति यादव

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। 11 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिए गए। 

ख़ास बात यह है कि इस सूची में विक्रम पुरस्कार के लिए 7 और एकलव्य पुरस्कार के लिए 4 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें राजधानी की दो खिलाड़ी जाह्नवी श्रीवास्तव को कयाकिंग-कनोइंग में और श्रुति यादव को बॉक्सिंग के लिए विक्रम पुरस्कार से नवाजा गया। 

इन्हें मिला सम्मान 

विक्रम पुरस्कार

• कयाकिंग एवं कैनोइंग (स्लॉलम) - जान्हवी श्रीवास्तव, भोपाल

बॉक्सिंग - श्रुति यादव, भोपाल

तीरंदाजी - रागिनी मार्को, जबलपुर

कुश्ती - शिवानी पवार, छिंदवाड़ा

जूडो - यामिनी मौर्य, सागर

हॉकी - नीलू डाडिया, मंदसौर और 

शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) - रूबिना फ्रांसिस, जबलपुर 

प्रत्येक खिलाड़ी को सम्मान स्वरूप 2-2 लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये।

एकलव्य पुरस्कार

•  कयाकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) - भूमि बघेल महेश्वर

फेंसिंग - पूजा दांगी राजगढ़

सेलिंग - नेहा ठाकुर देवास

कुश्ती - प्रियांशी प्रजापत उज्जैन

सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये।

जाहन्वी श्रीवास्तव  -  ​​​​​विक्रम पुरस्कार से सम्मानित जाहन्वी श्रीवास्तव कयाकिंग-केनोइंग की खिलाड़ी हैं। इन्हें 2018 में एकलव्य पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने 2015 में वाटर स्पोर्ट्स की ओर रुख किया और  केनो स्लालम कयाकिंग, केनोइंग में झंडा गाड़ दिया।

श्रुति यादव  -  विक्रम पुरस्कार से सम्मानित श्रुति यादव प्रदेश की इकलौती महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बुल्गारिया में स्टेंजा कप में प्रतिभागिता की। भोपाल निवासी श्रुति ने 2014 में स्कूल से बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। वह कहती हैं 2018 में घायल होने पर खेल से कुछ दिन दूर रही। इस बीच जीती हुई प्रतियोगिताओं के रोमांच को याद किया। इससे जीत का नया मंत्र मिला।

पूजा दांगी - मध्य प्रदेश राज्य फेसिंग की खिलाड़ी पूजा दांगी को एकलव्य पुरस्कार मिला, पूजा ने कहा की दस सालों की मेहनत और प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान के विश्वास से मैं यह सफलता प्राप्त कर सकी हूं। पूजा ने कहा अब मेरा लक्ष्य विक्रम पुरस्कार प्राप्त करना है।

यामिनी मौर्य -सागर की रहने वाली जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य का विक्रम अवार्ड उनकी माता मिथिलेश मौर्य ने प्राप्त किया। यामिनी वर्तमान में कर्नाटक के बेल्लारी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। यामिनी इससे पहले मप्र राज्य जूडो अकादमी में थी।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न समाचार पत्र और वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



महिलाओं को शिक्षित कर सुनंदा ने
न्यूज़

महिलाओं को शिक्षित कर सुनंदा ने , बदली बच्चों की सेहत की तस्वीर

भोपाल की सुनंदा पहाड़े ने महिलाओं की शिक्षा और बच्चों के पोषण के क्षेत्र में किया उल्लेखनीय काम  जहां कभी भूख और बेबसी थ...

भोपाल की तैयबा ने राज्यस्तरीय
न्यूज़

भोपाल की तैयबा ने राज्यस्तरीय , की शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

28वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप

डॉ. श्वेता ने रचा टंग ट्विस्टर्स में रचा अनूठा कीर्तिमान
न्यूज़

डॉ. श्वेता ने रचा टंग ट्विस्टर्स में रचा अनूठा कीर्तिमान

2 मिनट 14 सेकंड में 86 बार मल्टीपल टंग ट्विस्टर्स बोलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा...

महिला बंदियों ने जलकुंभी से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी
न्यूज़

महिला बंदियों ने जलकुंभी से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी

बाजार में इन वस्तुओं की मांग बढ़ने से महिला बंदियों का आत्मविश्वास भी दोगुना हुआ है।

कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत
न्यूज़

कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत , का प्रतिनिधित्व करेंगी सतना की वसुंधरा

इस वर्ष सम्मेलन का विषय 'सहयोग, नवाचार और भविष्य की साझेदारी' निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सदस्य देशों के ब...

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन  : डॉ. रितु ने पढ़ा
न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : डॉ. रितु ने पढ़ा , रिवर्स रिकॉल मेडिटेशन पर शोध पत्र

इस तकनीक में व्यक्ति दिनभर की घटनाओं को उल्टे क्रम में स्मरण करता है — यानी दिन के अंत से शुरुआत की ओर लौटते हुए हर क्षण...