पर्वतारोही सुनीता सिंह ने नेपाल के

blog-img

पर्वतारोही सुनीता सिंह ने नेपाल के
माउंट लोबुचे शिखर पर  लहराया  तिरंगा

छाया : द सूत्र डॉट कॉम

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी पर्वतारोही (Mountaineer)  सुनीता सिंह (sunita singh) ने नई उपलब्धि हासिल कर ली है।  उन्होंने  नेपाल के माउंट लोबुचे (ईस्ट) (mount-lobuche) शिखर पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा लहराकर राज्य का नाम रोशन किया है। एवरेस्ट फतह से पहले पर्वतारोही आमतौर पर इस शिखर को छूना जरूरी मानते हैं। नेपाल स्थित माउंट लोबुचे 6 हजार 119 मीटर यानि 20 हजार 100 फीट ऊंचा एक दुर्गम शिखर है l यह उपलब्धि हासिल करने वाली सुनीता सिंह भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी है। फिलहाल सुनिता भोपाल मुख्यालय में एजीएम पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लोबुचे ईस्ट पर तिरंगा फहराया। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक का बैनर भी प्रदर्शित किया। सुनीता सिंह ने नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में असंख्य पर्वत और अनेक ऐसी चोटियां जो पूरे दशक में हजारों पर्वतारोहियों की मंजिल रही हैं. लोबुचे पीक उनमें से एक है। यह नेपाल के सोलुखुम्बू क्षेत्र में माउंट एवरेस्ट के पास स्थित है। यह चोटी पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। लोबुचे की दो अलग-अलग चोटियां हैं लोबुचे ईस्ट और लोबुचे वेस्ट। लोबुचे ईस्ट एक चुनौतीपूर्ण पर्वत है जिसके शिखर तक पहुंचने का तकनीकी मार्ग कठिन है।

सन्दर्भ स्रोत : द सूत्र डॉट कॉम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान