वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप : पूनम ने कांस्य पदक पक्का किया

blog-img

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप : पूनम ने कांस्य पदक पक्का किया

राजधानी भोपाल की स्टार शटलर और विक्रम अवार्डी पूनम तत्ववादी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। थाईलैंड के पटाया में चल रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूनम ने 55+ महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर कांस्य पदक पक्का कर लिया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूनम ने ऑस्ट्रिया  की खिलाड़ी सबीन अबेरर को सीधे सेटों में 21-13, 21-16 से हराया। टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय पूनम ने क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल दिखाया। पहले गेम में उन्होंने शानदार बढ़त बनाते हुए 21-13 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में अबेरर ने थोड़ी चुनौती दी, लेकिन पूनम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 21-16 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी की खिलाड़ी तंजा एबेल से होगा।

उपलब्धियों से भरा करियर

पूनम तत्ववादी इससे पहले भी वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वे 13 बार की मास्टर्स नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनके इस अनुभव और लय को देखते हुए प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे इस बार और भी बड़ी सफलता हासिल करेंगी। पूनम का यह प्रदर्शन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

सन्दर्भ स्रोत :  नेशनल स्पोर्ट्स टाइम

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व