पेरिस ओलंपिक 2024 : भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एथलीट अंकिता

blog-img

पेरिस ओलंपिक 2024 : भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एथलीट अंकिता

छाया : ईटीवी भारत

भोपाल। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एनसीओई भोपाल की एथलीट अंकिता ध्यानी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किया क्वालीफाई किया है। अंकिता 5000 मीटर इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंकिता 2019 से फरवरी 2024 तक साई एनसीओई भोपाल का हिस्सा थी। फिर राष्ट्रीय शिविर के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बेंगलुरु चली गईं। अपने कोखेल गुरुओं के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने कौशल को निखारा और असाधारण समर्पण और धैर्य का प्रदर्शन किया।

पेरिस ओलंपिक के लिए उनका क्वालीफाई करना उनकी कड़ी मेहनत और भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल द्वारा प्रदान की गई उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग का प्रमाण हैं। अंकिता राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भोपाल की दूसरी एथलीट हैं, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किया क्वालीफाई किया है।

उल्लेखनीय है कि अंकिता ध्यानी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 15:28.08 है जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में कैलिफोर्निया में ट्रैक फेस्ट में हासिल किया था। उन्होंने पिछले महीने इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 16:10।31 के साथ स्वर्ण पदक भी जीता।

संदर्भ स्रोत : राज एक्सप्रेस

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। 

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों
न्यूज़

महिला हॉकी अकादमी की 4 होनहार खिलाड़ियों , ने जापान में लहराया भारत का परचम

ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ियों ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक दिलाया।

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट
न्यूज़

महज 21 साल की स्तुति श्रीवास्तव बनीं कॉमर्शियल पायलट

स्तुति श्रीवास्तव ने कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।