वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिपः मानसी और

blog-img

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिपः मानसी और
वंशिका ने देश को दिलाए कांस्य पदक

छाया : स्पोर्ट्स टाइम्स

भोपाल। दिल्ली में 9 से 13 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप (FISU) 2024 चैम्पियनशिप के स्कीट इवेन्ट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (bronze medal) हासिल किया। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली तीन सदस्यीय भारतीय टीम में मप्र राज्य शूटिंग (शॉटगन) अकादमी (MP State Shooting (Shotgun) Academy in Indian team) की खिलाड़ी मानसी रघुवंशी और वंशिका तिवारी शामिल

इन्हें भी पढ़िए .....

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट: प्रदेश की मुक्केबाज जिज्ञासा ने स्वर्ण और मलिका ने जीता कांस्य

राष्ट्रीय गोताखोरी स्पर्धा : इंदौर की पलक ने लहराया परचम, मिला रजत पदक

शूटर वंशिका तिवारी और मानसी रघुवंशी भोपाल के रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल  (आरएनटीयू) कॉलेज में क्रमश: (बीए द्वितीय वर्ष) और (बीपीईएस द्वितीय वर्ष) अध्ययनरत हैं। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के कुल चार खिलाड़ियों ने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में प्रतिभागिता की और सभी खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किये। उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली बार ऐतिहासिक FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप शूटिंग 2024 की मेज़बानी की।

कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) के तत्वावधान में किया गया। FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप शूटिंग 2024 में 23 देशों के 200 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया।

संदर्भ स्रोत  : वीएनएस न्यूज/ नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट