भोपाल की श्रद्धा चोपाड़े ने ऑस्ट्रेलिया में जीता स्वर्ण

blog-img

भोपाल की श्रद्धा चोपाड़े ने ऑस्ट्रेलिया में जीता स्वर्ण

छाया : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स 

पाल। साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) भोपाल की युवा जुडो खिलाड़ी श्रद्धा चोपाड़े ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित गोल्ड कोस्ट ओशिनिया ओपन 2025 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गर्व महसूस कराया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का दसवां पदक है।

बता दें कि श्रद्धा वर्ष 2022 से साई एनसीओई भोपाल में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका यह शानदार प्रदर्शन न केवल उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि साई के अनुभवी कोचों और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रणाली के प्रभाव को भी दर्शाता है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिवछत्रपती राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया था, जो उनके बढ़ते कद और निरंतर उपलब्धियों की पुष्टि करता है।

साई सेंट्रल रीजनल सेंटर (CRC) भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान (ITS) ने श्रद्धा को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति में ऐसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम है।

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व