शूटर रुबिना पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई

blog-img

शूटर रुबिना पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई

छाया : एबीपी न्यूज़

भोपाल। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की पिस्टल खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालिपिंक के लिए क्वालिफाई किया है। उन्हें यह कोटा पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर मिला है। वे 10 मीटर एयर पिस्टल की शूटिंग में उतरेंगी। यह उनका दूसरा पैरालंपिक होगा। इससे पहले वे टोक्यो पैरा ओलिंपिक में भी भारतीय दल का हिस्सा थीं, तब वे सातवें स्थान तक ही पहुँच पाई थीं। इस तरह पैरा ओलिंपिक में वे मप्र की पांचवीं खिलाड़ी होंगी। इससे पहले कयाक प्लेयर प्राची यादव, पूजा ओझा, क्वालिफाई कर चुकी हैं। वैसे तो कयाक रजनी झा भी पैरालिंपिक के लिए क्वालिफाई थीं, लेकिन वे डोप टेस्ट में फैल हो गईं।

जबलपुर की बेटी रुबीना रिकेट्स नामक बीमारी से जूझ रही हैं। वह पैरों से 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता को कमजोरी नहीं बनने दिया। उनके नाम पेरू के लीमा में पैरा विश्व कप शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड है। इसके पहले भी वह विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2017 में उन्होंने बैंकॉक में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने क्रोएशिया में 2019 विश्व पैरा चैम्पियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे
न्यूज़

मिनी ब्राज़ील से उभरी नई फुटबॉल स्टार सानिया कुंडे

15 साल की उम्र में तीन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं सानिया,जर्मनी तक बजा डंका

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका
न्यूज़

आदिवासी छात्राओं की सेहत संवार रहीं डा. मेनका

एनीमिया और थैलेसीमिया के खिलाफ अभियान, बालिकाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए