राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी

blog-img

राधा सिसोदिया: इंजीनियरिंग की नौकरी
छोड़ जैविक खेती से कमा रहीं लाखों

उज्जैन से 19 किमी दूर दताना गांव की राधा सिसोदिया ने साबित कर दिया है कि यदि महिलाओं को सही अवसर और प्रशिक्षण मिले तो वे आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती में क्रांति ला सकती हैं। किसान परिवार में जन्मी राधा ने केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी की, लेकिन मन गांव और खेती में ही रमा रहा नतीजा, नौकरी छोड़कर उन्होंने जैविक खेती की राह चुनी और आज वे उज्जैन विकासखंड की पहली महिला ड्रोन पायलट के रूप में जानी जाती हैं। 

राधा आज केवल एक सफल किसान नहीं बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक हैं। आधुनिक तकनीक और परंपरागत खेती के संगम से उन्होंने यह साबित किया है कि खेती को भी लाभकारी और सम्मानजनक व्यवसाय बनाया जा सकता है।

जैविक खेती से बदली किस्मत

राधा ने अपने पारिवारिक खेत की ढाई बीघा जमीन पर जैविक खेती की शुरुआत की। शुरुआत में जानकारी का अभाव था, इसलिए उन्होंने इंदौर और भोपाल में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्न्यास्त्र जैसे जैविक कीटनाशक, जीवामृत जैसे टॉनिक और वर्मी कंपोस्ट घर पर बनाकर उपयोग शुरू किया। परिणाम स्वरूप मिट्टी की गुणवत्ता सुधरी, उत्पादन बढ़ा और परिवार का भरोसा भी मजबूत हुआ। यही विश्वास आगे चलकर पूरे खेत को जैविक खेती में बदलने की नींव बना।आज उनकी सालाना आय 3 से 5 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।  

गोबर से इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां और जैविक उत्पाद

राधा गाय के गोबर से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं भी बनाती हैं। इसके साथ ही जैविक खाद और कीटनाशकों की सप्लाई मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी कर रही हैं। उनके उत्पादों की बढ़ती मांग ने उन्हें एक सफल ग्रामीण उद्यमी बना दिया है।

उज्जैन की पहली महिला ड्रोन पायलट बनीं ‘ड्रोन दीदी’

राधा उज्जैन विकासखंड की पहली महिला ड्रोन पायलट हैं। वे पिछले दो वर्षों से ड्रोन के माध्यम से किसानों की फसलों में दवा और उर्वरक का छिड़काव कर रही हैं। आज क्षेत्र की कई महिलाएं उनसे प्रेरित होकर ड्रोन प्रशिक्षण ले रही हैं।

सैकड़ों किसानों को दिया प्रशिक्षण

राधा ने भोपाल में डोमेस्टिक ट्रेनर परीक्षा पास कर सर्टिफाइड ट्रेनर का दर्जा प्राप्त किया। वे अब जैविक खेती, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कंपोस्ट, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दे रही हैं। अब तक वे 100 से अधिक स्थानों पर प्रशिक्षण दे चुकी हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के गांव शामिल हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का
न्यूज़

न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं का , प्रतिनिधित्व : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 

कहा- महिलाएं किसी प्रकार की रियायत नहीं चाहतीं, बल्कि उन्हें न्यायपू्र्ण और उचित प्रतिनिधित्व चाहिए

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार
न्यूज़

8वीं पास चिंतामणि ने आलू से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

 ‘दीदी चिप्स’ बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल मप्र से कर्नाटक-गुजरात तक फैला व्यवसाय

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की
न्यूज़

महिला इंजीनियरों के भरोसे इंदौर की , ट्रांसमिशन व्यवस्था, 24×7 अलर्ट मोड में टीम

ट्रांसमिशन लाइन से लेकर सबस्टेशन तक संभाल रहीं जिम्मेदारी, मुस्तैदी से बनी रहती है निर्बाध बिजली सप्लाई

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी
न्यूज़

एसडीएम से आईएएस बनेंगी पूजा, एमपीपीएससी , के बाद यूपीएससी में भी रचा इतिहास

तेंदूखेड़ा की एसडीएम पूजा सोनी ने UPSC में हासिल की 249वीं रैंक

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन
न्यूज़

बैतूल की राखी बेडरे का मप्र कबड्डी टीम में चयन

पार्ट टाइम जॉब कर पूरी की पढ़ाई, दिल्ली की कबड्डी एकेडमी में कर रही हैं ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत
न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रजापत को रजत

उज्जैन की प्रियांशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा