जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

blog-img

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

छाया : सावित्री श्रीवास्तव के फेसबुक अकाउंट से

बचपन से ही पानी की बर्बादी देखकर मन व्यथित हो उठता था। पेड़-पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना उन्हें बेहद पसंद था। घर में लगे वाटर प्यूरीफायर से निकलने वाले वेस्ट वॉटर को जब अलग-अलग कामों में उपयोग होते देखा, तभी उनके मन में सवाल उठा—जब हम इस पानी को बचा सकते हैं, तो बारिश के पानी को क्यों नहीं? यहीं से शुरू हुआ वॉटर वूमन सावित्री श्रीवास्तव का जल संरक्षण का सफर। आज वे पूरे देश में ‘जल दूत’ के नाम से पहचानी जाती हैं। ग्वालियर निवासी सावित्री श्रीवास्तव को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने ‘वॉटर हीरो’ की उपाधि से सम्मानित किया है।

आर्मी परिवार से सामाजिक बदलाव तक का सफर 

पंजाब के पटियाला में एक आर्मी मैन की बेटी के रूप में जन्मी सावित्री श्रीवास्तव की पढ़ाई देश के अलग-अलग राज्यों में हुई। पढ़ने की तीव्र इच्छा के बावजूद वे बीएससी तक ही पढ़ सकीं, क्योंकि पारंपरिक परिवार होने के कारण कम उम्र में ही उनका विवाह कर दिया गया। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के छोटे से कस्बे करैरा में विवाह के बाद सामाजिक कार्य करना आसान नहीं था। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अपने विचारों को जमीन पर उतारना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 

घर से शुरू हुआ जल संरक्षण अभियान

करीब 18 वर्ष पहले सावित्री श्रीवास्तव ने अपने घर से ही जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की। नल से बहता पानी, वॉशबेसिन से निकलने वाला वेस्ट वॉटर, गाड़ी धोने में बर्बादी और बारिश का पानी यूं ही बह जाना-ये सब उन्हें भीतर तक परेशान करता था।  उन्होंने समाधान खोजा और खुद प्रयास शुरू किए।

घर पर बनाई वर्षा जल संरक्षण किट 

वर्षा जल संरक्षण का विचार आने के बाद सावित्री ने गहन रिसर्च की और यह समझा कि हमारे पूर्वज किस तरह जल संरक्षण करते थे। इसके बाद उन्होंने घर पर ही एक वाटर फिल्टर किट तैयार की, जिसे ड्राई बोरवेल से जोड़ा गया। बारिश का पानी छत से फिल्टर किट के माध्यम से सीधे ड्राई बोरवेल में पहुंचने लगा। पहली ही बारिश में बोरवेल में पानी आ गया, यह उनके लिए बड़ी सफलता थी।

अरबों लीटर पानी का संरक्षण 

इस सफलता के बाद उन्होंने स्कूलों, मोहल्लों और दोस्तों के बीच छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण का संदेश फैलाना शुरू किया। आज उनके प्रयासों से अब तक अरबों लीटर पानी का संरक्षण किया जा चुका है। वे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में जल संरक्षण का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वे हाईवे और सड़क किनारे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, बंद पड़े कॉलेज, अस्पतालों और संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित कर चुकी हैं।

पहले उड़ता था मज़ाक, आज मिलती है सराहना 

शुरुआत में लोगों ने उनके प्रयासों का मज़ाक उड़ाया, लेकिन वे डटी रहीं। आज वही लोग उनके काम की प्रशंसा करते हैं। वर्ष 2020 में केंद्र सरकार और जल शक्ति मंत्रालय ने उन्हें ‘वॉटर हीरो’ सम्मान से नवाजा। सावित्री कहती हैं “धरती पर केवल 1.5 प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। यदि आज हमने इसे बचाने का प्रयास नहीं किया, तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन गंभीर संकट में पड़ जाएगा।”

संदर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां