जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

blog-img

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

छाया : स्वाति गोयल के लिंक्डइन अकाउंट से

भोपाल। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) भोपाल के रेडियोलॉजी विभाग की फैकल्टी सदस्य डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय रेडियोलॉजी सम्मेलन के दौरान हैदराबाद में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। 

यह पुरस्कार रेडियोलॉजी और शैक्षणिक क्षेत्र में डॉ. स्वाति गोयल के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने फैकल्टी स्पीकर के रूप में सहभागिता की। इसके अलावा रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर आधारित संगोष्ठी का संचालन किया और प्रोफर्ड पेपर्स सत्र की अध्यक्षता भी की।

भारतीय रेडियोलॉजिकल एवं इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) और तेलंगाना राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में रेडियोलॉजी विशेषज्ञों ने भाग लिया।  इस उपलब्धि पर जीएमसी भोपाल के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. लवली कौशल और डीन डॉ. कविता सिंह ने डॉ. स्वाति गोयल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की
न्यूज़

गरीबी से सफलता तक: मध्यप्रदेश की , भगवती देवी बनीं ट्रैक्टर उद्यमी

हरदोली गांव की महिला ने दिखाया संघर्ष और आत्मनिर्भरता का रास्ता

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच'
न्यूज़

महिलाओं की संस्था 'सकारात्मक सोच' , ने बदली स्कूल और आंगनवाड़ी की तस्वीर

शिक्षा और पर्यावरण में योगदान- स्कूलों में अब वाटर कूलर, पंखे, एलईडी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से
न्यूज़

नो केमिकल हर्बल प्रोडक्ट से बीमारियों से , सुरक्षा उज्जैन की छात्राओं का अनोखा नवाचार

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बनाया हर्बल प्रोडक्ट, डेली यूज की चीजें, खाने पीने के सामान क...

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों
न्यूज़

मां यशोदा बनकर सैकड़ों कुपोषित बच्चों , को नई जिंदगी  दे रही रीवा की ममता

सामाजिक सेवा से मिलती है संतुष्टि - आठ साल पहले पहली बार 47 अति कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।