सुप्रीम कोर्ट : शादी के झूठे वादे पर बलात्कार

blog-img

सुप्रीम कोर्ट : शादी के झूठे वादे पर बलात्कार
का आरोप नहीं लगा सकती विवाहित महिला

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर कोई शादीशुदा महिला किसी दूसरे पुरुष के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाती है, तो बाद में रिश्ता खराब होने पर वह उस पुरुष पर झूठे शादी के वादे का आरोप लगाकर बलात्कार का केस नहीं कर सकती.

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार केस में बड़ी लकीर खींच दी है. सहमति से बने रिश्ते के खराब होने पर रेप के मामले दर्ज करके क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि एक शादीशुदा महिला जो किसी दूसरे आदमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाती है, वह इस आधार पर उसके खिलाफ बलात्कार  का मामला दर्ज नहीं कर सकती कि उसने शादी के वादे पर यौन संबंध बनाए थे.

जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच ने कहा कि ऐसे मामलों में महिला अपनी शादी के कायम रहने के कारण शादी करने के योग्य नहीं थी और वह शादी के झूठे वादे का आधार नहीं ले सकती. यह आदेश एक महिला वकील की ओर से दायर शिकायत पर एक वकील के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए पारित किया गया. महिला वकील ने आरोप लगाया था कि आरोपी वकील ने शादी के झूठे वादे पर उसके साथ रेप किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब वे रिश्ते में थे, तब शिकायतकर्ता पहले से ही शादीशुदा थी और यह सहमति से बने रिश्ते के कड़वे होने का एक क्लासिक मामला था. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, ‘इसलिए अगर बहस के लिए यह मान भी लिया जाए कि शादी का झूठा वादा किया गया था जिसके आधार पर आरोपी ने सेक्शुअल एक्टिविटीज कीं, तो भी ऐसा वादा कानूनी तौर पर लागू करने लायक नहीं होगा या उस पर अमल नहीं किया जा सकता, क्योंकि पीड़िता खुद शादी के लिए योग्य नहीं थी, न तो पहले कथित अपराध की तारीख पर और न ही बाद की किसी तारीख पर, जब तक FIR दर्ज होने की तारीख तक पार्टियों ने सेक्शुअल एक्टिविटीज़ कीं. यह रोक हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 5 के सब-क्लॉज़ (i) से आती है, जो साफ तौर पर दो व्यक्तियों के बीच शादी को मना करता है अगर उनमें से किसी का भी जीवित पति या पत्नी हो.’

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...