अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर

blog-img

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर
इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा ने फहराया तिरंगा

इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा शर्मा कुटुम्बले ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (19,341 फीट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया और शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल इंदौर बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय है।

माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

आकांक्षा पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और संभवतः वे इंदौर की पहली पर्वतारोही हैं जिन्होंने यूरोप की माउंट एलब्रुस और अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, दोनों चोटियों पर चढ़ाई की है। ये दोनों पर्वत विश्व की प्रतिष्ठित ‘सेवन समिट्स’ में शामिल हैं। 

ऑक्सीजन की कमी और भीषण ठंड में भी नहीं मानी हार

चढ़ाई के दौरान आकांक्षा को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा। सांस लेना मुश्किल हो गया था और हर कदम चुनौतीपूर्ण था। शिखर पर तापमान -12 डिग्री सेल्सियस था और हवा की रफ्तार लगभग 20 किमी प्रति घंटा थी, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लक्ष्य हासिल किया।  शिखर पर पहुँचने के बाद आकांक्षा ने कश्मीरी कानी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह साड़ी उन्हें अपने भारतीय होने का अहसास कराती है और कश्मीर से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है। 

कश्मीर से मिली पर्वतारोहण की प्रेरणा

आकांक्षा ने बताया कि पर्वतारोहण के लिए उनकी कर्मभूमि कश्मीर रही है। उन्होंने वहीं से माउंटेनियरिंग के बेसिक और एडवांस कोर्स किए हैं और कई हिमालयी चोटियों पर अभ्यास किया है।  यह अभियान उन्होंने Safari Touch Tanzania कंपनी के साथ पूरा किया। इस दौरान वे अपने ग्रुप की एकमात्र पर्वतारोही थीं। ‘सेवन समिट्स’ में विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियाँ शामिल होती हैं और इन सभी पर चढ़ाई करना पर्वतारोहण की दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। 

कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन से मिली सफलता

माउंट किलिमंजारो की तैयारी के लिए आकांक्षा ने नियमित रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सीढ़ियों पर अभ्यास और प्राणायाम किया। पाँचवीं मंज़िल पर रहने का फायदा उन्हें रोज़ाना अभ्यास में मिला, जिससे फेफड़ों की क्षमता मजबूत हुई।

 सभी सात महाद्वीपों की चोटियाँ फतह करने का लक्ष्य 

आकांक्षा का सपना है कि वे भविष्य में ‘सेवन समिट्स’ की सभी चोटियों पर चढ़ाई करें। उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि भारत के हिमालय क्षेत्र में भी कई शिखर हैं, जिन्हें वे अवश्य फतह करना चाहेंगी।

सन्दर्भ स्रोत/ छाया : आकांक्षा शर्मा

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



वैश्विक मंच पर एम्स भोपाल की
न्यूज़

वैश्विक मंच पर एम्स भोपाल की , डॉ. आकांक्षा का स्तन कैंसर पर शोध प्रस्तुत

11th Annual End Review in Breast Cancer सम्मेलन में विशेषज्ञ चिकित्सा ऑन्कोलॉजिस्ट एवं फैकल्टी स्पीकर के रूप में आमंत्रि...

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव
न्यूज़

जल संरक्षण की मिसाल बनीं ‘वॉटर वूमन’ सावित्री श्रीवास्तव

घर से शुरू हुआ जल संरक्षण आंदोलन, जल शक्ति मंत्रालय ने दिया ‘वॉटर हीरो’ का सम्मान

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड
न्यूज़

जीएमसी भोपाल की डॉ. स्वाति गोयल को प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवार्ड

रेडियोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया व्याख्यान, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सम्मेलन में की शिरकत

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...