वैश्विक मंच पर एम्स भोपाल की

blog-img

वैश्विक मंच पर एम्स भोपाल की
डॉ. आकांक्षा का स्तन कैंसर पर शोध प्रस्तुत

छाया : भोपाल एम्स के ट्विटर अकाउंट से

एम्स भोपाल लगातार चिकित्सा सेवाओं और शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इसी क्रम में चिकित्सा ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. आकांक्षा चौधरी ने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “11th Annual End Review in Breast Cancer” में भाग लिया। डॉ. चौधरी को इस सम्मेलन में विशेषज्ञ चिकित्सा ऑन्कोलॉजिस्ट एवं फैकल्टी स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) सत्र में ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित तीन महत्वपूर्ण शोध अध्ययनों को प्रस्तुत किया।

ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर शोध

डॉ. आकांक्षा ने अपने व्याख्यान में प्रारंभिक अवस्था में जीनोमिक टेस्टिंग द्वारा व्यक्तिगत उपचार, मानक उपचार के बाद दवाओं की भूमिका और स्तन कैंसर के क्लीनिकल ट्रायल्स में एंड-पॉइंट्स के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह सम्मेलन महिला कैंसर पहल द्वारा टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसे नाग फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त था। सम्मेलन का नेतृत्व डॉ. शोना नाग और डॉ. सुदीप गुप्ता ने किया।

 

इन्हें भी पढ़िए ...

UN में डॉ. रीनू यादव ने महिला सशक्तिकरण को बताया सस्टेनेबल डेवलपमेंट

 

विश्व प्रसिद्ध विशेषज्ञों की मौजूदगी

सम्मेलन में विश्वभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. एलिस्टेयर रिंग (रॉयल मार्सडन अस्पताल, लंदन), डॉ. माटेओ लैंबर्टिनी (यूनिवर्सिटी ऑफ जेनोवा, इटली), डॉ. सिबिले लोइब्ल (यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रैंकफर्ट) प्रमुख रहे।  डॉ. आकांक्षा के व्याख्यान को डॉ. एस.एच. अडवाणी, डॉ. सुदीप गुप्ता और डॉ. शोना नाग जैसे वरिष्ठ विशेषज्ञों ने सराहा। 

प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी पर जोर

डॉ. आकांक्षा ने ‘प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी’ की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अब इलाज हर मरीज के कैंसर की जेनेटिक प्रोफाइल के आधार पर तय किया जाना चाहिए। इससे इलाज अधिक प्रभावी होता है और दुष्प्रभाव कम होते हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भारत में भी जीनोमिक आधारित परीक्षणों का विकास हो, ताकि हर वर्ग के मरीज को आधुनिक और व्यक्तिगत उपचार मिल सके। 

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व