पटना हाईकोर्ट : आपसी सहमति से तलाक

blog-img

पटना हाईकोर्ट : आपसी सहमति से तलाक
वापस लेने पर भी भरण–पोषण बरक़रार

पटना उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट किया है कि यदि पत्नी आपसी सहमति से तलाक की कार्यवाही में दी गई अपनी सहमति वापस ले लेती है, तो वह दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण–पोषण का दावा करने से वंचित नहीं होती। अदालत ने पत्नी को दिए गए ₹3,500 प्रतिमाह भरण–पोषण आदेश को बरकरार रखते हुए पति की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। 

न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13B के तहत तलाक की डिक्री पारित होने से पहले किसी भी चरण पर कोई भी पक्ष अपनी सहमति वापस ले सकता है। ऐसी स्थिति में आपसी सहमति से तलाक की कार्यवाही विफल मानी जाएगी और उस पर आधारित समझौता पक्षकारों को बाध्य नहीं करता।

मामले के अनुसार, पति और पत्नी ने वर्ष 2017 में आपसी सहमति से तलाक के लिए संयुक्त याचिका दायर की थी, जिसमें एकमुश्त स्थायी भरण–पोषण तय किया गया था। पहली मोशन के दौरान पत्नी को ₹65,500 की राशि दी गई थी, लेकिन बाद में पत्नी ने दूसरी मोशन से पहले अपनी सहमति वापस ले ली और पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

पत्नी ने आरोप लगाया कि दूसरी मोशन के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था। इसके बाद परिवार न्यायालय ने पत्नी की भरण–पोषण याचिका स्वीकार करते हुए ₹3,500 प्रतिमाह भरण–पोषण का आदेश दिया।

पति ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि पत्नी पहले ही एकमुश्त राशि प्राप्त कर चुकी है, इसलिए वह भरण–पोषण की हकदार नहीं है। अदालत ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए कहा कि सहमति वापसी के बाद आपसी तलाक की डिक्री संभव ही नहीं थी, इसलिए पत्नी भरण–पोषण मांगने के लिए स्वतंत्र है।

अदालत ने यह भी माना कि पत्नी बेरोज़गार है और परिवार न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण–पोषण राशि अत्यंत न्यूनतम है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने भरण–पोषण आदेश में कोई हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कलकत्ता हाईकोर्ट : बेटियां विश्व कप जीत रही हैं, लेकिन समानता अभी दूर
अदालती फैसले

कलकत्ता हाईकोर्ट : बेटियां विश्व कप जीत रही हैं, लेकिन समानता अभी दूर

दहेज और लिंग के आधार पर उत्पीड़न को लेकर हाईकोर्ट का रुख

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट : अजैविक संतान भी पिता से भरण-पोषण की हकदार
अदालती फैसले

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट : अजैविक संतान भी पिता से भरण-पोषण की हकदार

विवाह पूर्व जन्मी संतान और पिता की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला

 दिल्ली हाईकोर्ट : पत्नी के अवैध संबंधों को साबित करना जरूरी
अदालती फैसले

 दिल्ली हाईकोर्ट : पत्नी के अवैध संबंधों को साबित करना जरूरी

अदालत  ने पति की दलीलें ठुकराईं; हर महीने देने होंगे 26000

सुप्रीम कोर्ट : तलाक के बाद पूर्व
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : तलाक के बाद पूर्व , पत्नी का भरण-पोषण खत्म नहीं होगा

अदालत ने कहा - तलाक के बाद पत्नी को उस जीवन स्तर के अनुसार जीने का अधिकार है, जिसकी उसे शादी के दौरान आदत थी।