मिसाल बनी महिला सरपंच त्रिशिता को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

blog-img

मिसाल बनी महिला सरपंच त्रिशिता को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

छाया : रवि बाजपेयी 

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर जिले की सांवेर तहसील की ग्राम पंचायत लसूडिय़ा परमार की सरपंच त्रिशिता वाजपेयी को सम्मानित करेंगे। महिला मुखिया का यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर किया जाना है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से पंचायतों में बेहतर काम करने वाली महिला सरपंचों का सम्मान करेंगे। इसमें इंदौर जिले से लसूडिय़ा परमार की सरपंच त्रिशिता वाजपेयी भी शामिल होंगी।

जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि अपनी पंचायतो को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं महिला सरपंच के रूप में लसूडिय़ा परमार की सरपंच स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।

बता दें कि लसूडिय़ा परमार पंचायत में कई विकास और जनता से जुड़े कार्य हुए हैं। यह पहली पंचायत हैं जहां बच्चों के लिए खेल मैदान के साथ ही शासकीय विद्यालय में बास्केट बाल कोर्ट बनाया गया है। साथ ही पूरी पंचायत में 80 फीसद अंडरग्राउंड ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है। पूरे जिले में सबसे ज्यादा कर वसूली भी इसी पंचायत में होती है। ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं को लागू करने में त्रिशिता ने असाधारण प्रदर्शन और नवाचार का परिचय दिया है।

संदर्भ स्रोत : नईदुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व