मध्यप्रदेश की पूजा गर्ग का एशियाई और विश्व प्रतियोगिताओं

blog-img

मध्यप्रदेश की पूजा गर्ग का एशियाई और विश्व प्रतियोगिताओं
के लिए चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

छाया : ईटीवी 

भोपाल। मध्ययप्रदेश की खिलाड़ी पूजा गर्ग एशियाई पैरा कैनो चैंपियनशिप, आईसीएफ विश्व पैरा कैनो कप और आईसीएफ विश्व पैरा कैनो चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंदौर की पूजा का चयन 25 मार्च को शहर की छोटी झील में आयोजित ट्रायल में हुआ। 

भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पैरा कैनो इंटरनेशनल इवेंट्स 2025 के चयन ट्रायल में पूजा नै द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आईसीएफ विश्व पैरा कैनो कम पॉज्नान (पोलैंड) में 22 से 25 मई तक, एशियाई पैरा कैनो चैंपियनशिप पटाया (थाईलैंड) में 12 से 15 जून तक और आईसीएफ विश्व पैरा कैनो चैंपियनशिप मिलान (इटली) में 20-24 अगस्त तक होगी।

बता दें कि  इंदौर की पूजा गर्ग ने अपने अटूट हौसले और संघर्ष से समाज के लिए मिसाल कायम की है। 14 वर्षों से स्पाइनल इंजरी और बोन कैंसर से लड़ते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को एक इंटरनेशनल खिलाड़ी, मोटिवेशनल स्पीकर और समाजसेवी के रूप में स्थापित किया।

इससे पहले भी पूजा कयाकिंग और केनोइंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर उज्बेकिस्तान व जापान में चौथा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। यही नहीं, उन्होंने पिस्टल शूटिंग में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और खुद को एक रिनाउंड शूटर के रूप में स्थापित किया। अपनी प्रेरणादायक सोच को आगे बढ़ाते हुए पूजा ने इंदौर से नाथुला तक एक कैंसर अवेयरनेस यात्रा भी की।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक जागरण सम्पादन मीडियाटिक डेस्क

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व