पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा

blog-img

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाएं अक्सर घर और कामकाज की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में उन्हें न तो बाहर निकलने के अवसर मिलते हैं और न ही फिटनेस पर ध्यान देने का मौका। इसी सोच को बदलने के उद्देश्य से पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप की शुरुआत की गई।

ग्रुप की फाउंडर बिंदिया खरब बताती हैं कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहज माहौल तैयार करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं पुरुषों के साथ साइकिलिंग करने में सहज महसूस नहीं करतीं, इसलिए यह ग्रुप उन्हें बिना झिझक अपने शौक को जीने का मंच देता है।

ये भी पढ़िए ......

भारत की सबसे कम उम्र की फीमेल आयरन मैन बनी पावनी

मालती इंदौरिया : डिप्रेशन को हराकर बनीं वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा

शुरुआत में इस ग्रुप में केवल 25 महिलाएं थीं, जो अब बढ़कर 56 हो चुकी हैं। इसमें हाउस मेकर्स से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। ग्रुप ने अपनी शुरुआत ‘पिंक हाफ सेंचुरी राइड 2020’ में भाग लेकर की थी। बिंदिया बताती हैं कि वे अस्थमा से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में साइकिलिंग सीखकर एक नई शुरुआत की। आज वे लगातार साइकिलिंग कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

ग्रुप की महिलाएं हर बुधवार को वन विहार या शहर के अन्य स्थानों पर एकत्रित होती हैं और 5 से 10 किलोमीटर तक की साइकिल राइड करती हैं। इसके साथ ही उन्हें साइकिलिंग की सही तकनीक और सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक करना भी है, ताकि वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...