राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप :

blog-img

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप :
मप्र की बेटियों ने किया जीत का आगाज़

भोपाल। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित हो रही 15वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की बेटियों ने शानदार खेल की मदद से चंडीगढ़ को एकतरफा 5-0 गोलों के अंतर से पराजित कर विजयी आगाज किया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब कृष्णा शर्मा को दिया गया। मध्य प्रदेश का अगला मैच पंजाब के विरुद्ध खेला जाएगा। 

हॉकी मप्र के महासचिव लोक बहादुर ने बताया कि खेल के शुरुआती दौर से ही हमारी खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ के विरुद्ध आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। 29वें मिनट में मध्य प्रदेश की अग्रिम पंक्ति की काजल, कृष्णा शर्मा, स्नेहा पटेल, सानिया एवं अन्नू ने मिलकर बड़े ही तालमेल के साथ शानदार आक्रमण किया, जिसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के पक्ष में एक पेनल्टी कार्नर दिया गया, जिसे काजल ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

खेल के 30वें मिनट में मध्य प्रदेश की ओर से हुदा खान, कृष्णा शर्मा, काजल, राजरानी तथा समीक्षा यादव ने मिलकर एक शानदार मूव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के पक्ष में एक और पेनल्टी कार्नर दिया गया। जिसे कृष्णा शर्मा ने बड़ी ही सुझबूझ के साथ गोल में परिवर्तित कर बढ़त 2-0 करा दी। इसके साथ ही अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा। जिसके परिणामस्वरूप खेल के 45वें मिनट में कृष्णा शर्मा ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम की बढ़त 3-0 करा दी।

खेल के 50वें मिनट में राजरानी, अन्नू, हुदा खान, स्नेहा पटेल, सानिया तथा काजल ने मिलकर बड़े ही सुनियोजित तरीके से आक्रमण किया। इस तरह एक पेनल्टी कार्नर दिया गया जिसे आयुषी पटेल ने गोल में बदलकर स्कोर 4-0 किया। खेल का निर्णायक व पांचवां गोल 58वें मिनट में अन्नू ने किया। चंडीगढ़ की अग्रिम पंक्ति के  खिलाड़ियों को ओर से गोल करने के अनेक प्रयास किए गए, परन्तु उन्हें मध्य प्रदेश की रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने बड़ी ही सूझबूझ केसाथ नाकाम कर दिया। इस दौरान सभी अपना शानदार प्रदर्शन भी दिखाया। 

सन्दर्भ स्रोत एवं छाया : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार
न्यूज़

डॉ. भावना को लगातार तीसरी बार , नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक सम्मान

देशभर के 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के बीच हुआ चयन. कॉर्निया रोगों और बच्चों में अंधत्व रोकथाम पर अहम योगदान, गुरुसंगम...

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक
न्यूज़

ग्वालियर की डॉ. ललिता ने तैयार की डायबिटिक , घावों के लिए नेचुरल हर्बल क्रीम

डायबिटीज मरीजों के घाव भर देगी ये खास क्रीम, हर्बल गुणों से भरपूर, नहीं कोई साइड इफेक्ट,डायबिटिक मरीजों का घाव भरेगा तुर...

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
न्यूज़

बुरहानपुर की मीना वर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व