सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता : पिपरिया की निशा बनीं

blog-img

सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता : पिपरिया की निशा बनीं
कप्तान, पवारखेड़ा की ज्योति भी टीम में शामिल

गुवाहाटी में 23 से 28 अप्रैल 2025 तक होने वाली सीनियर नेशनल रग्बी 7 साइड प्रतियोगिता 2025 के लिए नर्मदापुरम की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिपरिया की निशा ठाकुर को मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी मिली है, वहीं पवारखेड़ा की ज्योति बड़कुर भी टीम में शामिल हुई हैं। 

भोपाल में हुए पांच दिवसीय रग्बी कैंप में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के कोच और सचिव सचिन पुरबिया ने बताया कि चयन समिति ने निशा को टीम की कमान सौंपी है। दोनों खिलाड़ियों का चयन 19 अप्रैल को भोपाल में हुआ। प्रतियोगिता 23 से 28 अप्रैल 2025 तक गुवाहाटी में खेली जाएगी। मध्यप्रदेश टीम का पहला मुकाबला 23 अप्रैल को मणिपुर से होगा। दोनों खिलाड़ियों ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इन खिलाड़ियों ने साबित किया है कि समर्पण और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी
न्यूज़

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

करंट ने जब छीन ली हाथों की जान, पांव ने पकड़ी कलम और दी पहचान, https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rajgarh-san...

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा
न्यूज़

पावनि वीमेन साइकिलिंग ग्रुप : फिटनेस को बढ़ावा , देने साप्ताहिक साइकिलिंग की पहल

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुआ ग्रुप

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान